नोएडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित हो रहे 'यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025' का उद्घाटन किया। यह ट्रेड शो प्रदेश के उद्यमियों को अपनी औद्योगिक, कृषि, सांस्कृतिक और नवाचार क्षमताओं का वैश्विक स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है। यह प्रदर्शनी 25 से 29 सितंबर तक चलेगी।READ ALSO:-PM मोदी के 30 सितंबर के कार्यक्रम पर संशय बरकरार: नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो का शुभारंभ अब विजयदशमी के बाद संभव
\r\n\r\n\r\n\r\n
आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर PM का जोर
\r\n\r\nउद्घाटन के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "हम भारत में एक वाइब्रेंट, डिफरेंट सिस्टम विकसित कर रहे हैं, जो स्वदेशी पर आधारित है। हम ऐसा एक इकोसिस्टम बना रहे हैं, और इसमें उत्तर प्रदेश बड़ी भूमिका निभा रहा है।" PM मोदी ने बताया कि भारत 'रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म' की प्रतिबद्धता के साथ अपने उद्योग, व्यापारियों और नागरिकों के साथ खड़ा है।
\r\n\r\n 
'यूपी में निवेश कीजिए, मैन्युफैक्चर कीजिए'
\r\n\r\nप्रधानमंत्री ने निवेशकों और उद्यमियों से उत्तर प्रदेश में निवेश करने और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "यूपी में लाखों MSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) का मजबूत नेटवर्क है, उनके सामर्थ्य का इस्तेमाल कीजिए और एक कंप्लीट प्रोडक्ट यहीं तैयार कीजिए। इसके लिए हर मदद के साथ यूपी सरकार और भारत सरकार आपके साथ है।"
\r\n\r\n 
PM मोदी ने यह भी बताया कि विश्व में बनने वाले 55% मोबाइल फोन उत्तर प्रदेश में बनते हैं, और अब उत्तर प्रदेश सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूती देगा। उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि स्वदेशी उत्पादों की गुणवत्ता निरंतर बेहतर हो, इसलिए गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
\r\n\r\n 
CM योगी: 'यह केवल व्यापार प्रदर्शनी नहीं, आत्मनिर्भर भारत का स्वरूप है'
\r\n\r\nइस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी केवल एक व्यापार प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि वर्तमान आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के साथ-साथ, आत्मनिर्भर भारत के स्वदेशी मॉडल और प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड के विजन का एक स्वरूप भी है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
सीएम योगी ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि जीएसटी सुधारों को लागू होने के बाद यह पहली बार है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी आए हैं। उन्होंने इस अवसर को गरीब, किसान, महिला, युवा, मध्य वर्ग, व्यापारी और सभी समुदायों व जातियों के लिए एक 'दिवाली का उपाय' बताया और इसके लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।
Sabse pehle comment karne wale banein.