नोएडा/ग्रेटर नोएडा। अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा के निवासियों को देहरादून, हरिद्वार या आगरा जाने के लिए दिल्ली के बस अड्डों की भीड़ और जाम से जूझने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने शुक्रवार से इन तीन प्रमुख शहरों के लिए सीधी, वातानुकूलित (AC) और पर्यावरण-अनुकूल इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ कर दिया है। यह पहली बार है जब नोएडा से देहरादून और हरिद्वार के लिए कोई सीधी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की गई है। READ ALSO:-बरेली में 'आई लव मोहम्मद' विवाद पर कोहराम: जुमे की नमाज के बाद सड़कों पर उतरी भीड़, जमकर पथराव; पुलिस ने भांजी लाठियां, आंसू गैस के गोले दागे
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
गुरुवार को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इन नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना कर और नारियल फोड़कर इस नई सेवा का उद्घाटन किया।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
यात्रियों को मिली बड़ी राहत, आरामदायक सफर
\r\n\r\n
इस नई सेवा के शुरू होने से हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। नोएडा सेक्टर-37 बस स्टैंड से चलने वाली ये बसें पूरी तरह से वातानुकूलित और आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इलेक्ट्रिक होने के कारण ये बसें न केवल प्रदूषण मुक्त हैं, बल्कि इनका सफर भी बेहद शांत और आरामदायक होता है। स्थानीय निवासियों ने इस पहल पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे उनका समय और पैसा दोनों बचेगा।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
एक्सपो मार्ट में दिखी परिवहन की नई तकनीक
\r\n\r\n
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एक्सपो मार्ट में चल रही इलेक्ट्रिक वाहन प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने परिवहन विभाग समेत पुलिस, एमएसएमई, और अन्य विभागों के स्टॉलों का भी दौरा किया। 10,000 वर्ग फीट में फैले इस एक्सपो में प्रदर्शित नई तकनीकों और पर्यावरण-अनुकूल वाहनों की उन्होंने जमकर सराहना की।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
नोएडा संभाग को मिलीं 7 नई बसें
\r\n\r\n
अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार की इलेक्ट्रिक वाहन प्रोत्साहन नीति के तहत नोएडा संभाग के लिए कुल सात इलेक्ट्रिक बसें पंजीकृत की गई हैं। यह कदम न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, बल्कि यह यात्रियों को एक आधुनिक, सुविधाजनक और टिकाऊ परिवहन का विकल्प भी प्रदान करता है। इन बसों का संचालन शुरू होने से एनसीआर की कनेक्टिविटी और भी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन