बरेली, शुक्रवार। 'आई लव मोहम्मद' विवाद को लेकर आज जुमे की नमाज के बाद बरेली शहर सुलग उठा। इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा की अपील पर हजारों की भीड़ सड़क पर उतर आई
बरेली, यूपी: जुमे की नमाज़ के बाद I Love Muhammad का बैनर लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान नारा ए तकबीर अल्लाहु अकबर जैसे नारे लगाए गए। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को समझाने के बाद जब हालात काबू से बाहर हुए तो पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। pic.twitter.com/ahbclX1skb
शहर में धारा 123 BNSS (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) लागू होने के बावजूद मौलाना तौकीर रजा ने 'आई लव मोहम्मद' पर हुई टिप्पणियों के विरोध में इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में धरने का ऐलान किया था। हालांकि, सुबह भारी पुलिस बल की तैनाती को देखते हुए उन्होंने प्रदर्शन निरस्त कर केवल ज्ञापन सौंपने की बात कही थी, लेकिन जुमे की नमाज के बाद हालात बेकाबू हो गए।
जैसे ही नमाज खत्म हुई, हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर जमा हो गए और धार्मिक नारे लगाते हुए इस्लामिया ग्राउंड की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो भीड़ उग्र हो गई। पहले नारेबाजी हुई और फिर पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। देखते ही देखते बारादरी और प्रेमनगर क्षेत्र में भी हिंसा भड़क उठी। कुछ इलाकों में छतों से भी पत्थर फेंके जाने की खबरें हैं।
बिगड़ते हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। पुलिस ने पहले लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की और फिर आंसू गैस के गोले दागे। उग्र प्रदर्शनकारियों को सड़कों पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जिससे कई इलाकों में भगदड़ मच गई। तनाव को देखते हुए पुलिस ने शहर के प्रमुख बाजारों को बंद करा दिया है। एहतियातन, पूरे शहर में 6000 से अधिक पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।
\r\n\r\n
\r\n\r\n
मौलाना तौकीर रजा हिरासत में
\r\n\r\n
बवाल के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आईएमसी अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा को हिरासत में ले लिया है। तौकीर रजा पर 2010 में भी बरेली में दंगा भड़काने का आरोप है, जिसका मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। डीआईजी अजय साहनी ने बताया, "नमाज के बाद कुछ लोगों ने नारेबाजी की, जिन्हें हटाया गया है। मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।"
\r\n\r\n
\r\n\r\n
कानपुर से शुरू हुआ था विवाद
\r\n\r\n
यह पूरा विवाद कानपुर में बारावफात के जुलूस से शुरू हुआ था, जहाँ 'आई लव मोहम्मद' लिखे बैनर पर कुछ हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई थी। पुलिस द्वारा बैनर हटाने और एफआईआर दर्ज करने के बाद यह मामला तूल पकड़ गया और प्रदेश के कई शहरों तक फैल गया। इसी के विरोध में मौलाना तौकीर ने बरेली में प्रदर्शन का आह्वान किया था, जो अंततः हिंसक झड़प में बदल गया। फिलहाल शहर में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।
Sabse pehle comment karne wale banein.