लखनऊ: राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 11वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ उसके बॉयफ्रेंड ने पहले नोएडा ले जाकर रेप किया और जब वह वापस लौटी तो लड़के के परिवार वालों ने उसे बेरहमी से पीटने के बाद रेलवे लाइन पर फेंक दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बॉयफ्रेंड समेत उसके माता-पिता और भाइयों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।READ ALSO:-'नाम बदलकर फंसाया, कलमा पढ़वाया, गोमांस खिलाने पर पीटा', यूट्यूबर ने भोजपुरी एक्टर मणि मेराज की खोली पोल, गिरफ्तार
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला?
\r\n\r\n
काकोरी थाना क्षेत्र की रहने वाली 11वीं की छात्रा का उसी के इलाके के एक युवक सुजीत यादव से प्रेम प्रसंग था। पीड़िता का आरोप है कि सुजीत यादव उसे 18 जुलाई को बहला-फुसलाकर अपने साथ नोएडा ले गया। वहां उसने एक किराए का कमरा लिया और छात्रा को बंधक बनाकर रखा। इस दौरान सुजीत ने कई बार उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
बचाव और बदला हुआ बयान
\r\n\r\n
किसी तरह छात्रा ने अपने परिजनों से संपर्क साधा और अपनी आपबीती बताई। घबराए हुए परिवार ने तुरंत काकोरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक टीम नोएडा भेजी और 4 अक्टूबर को छात्रा को वहां से छुड़ाकर काकोरी थाने ले आई। हालांकि, लखनऊ पहुंचने के बाद छात्रा ने दबाव में आकर या किसी अन्य कारण से अपना बयान बदल दिया और सुजीत के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया था।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
घर लौटने पर जानलेवा हमला
\r\n\r\n
मामले ने तब और गंभीर मोड़ ले लिया जब मंगलवार (7 अक्टूबर) को छात्रा दोबारा थाने पहुंची, लेकिन इस बार और भी बुरी हालत में। उसने पुलिस को बताया कि घर लौटने के बाद मंगलवार को उसके बॉयफ्रेंड सुजीत के माता-पिता, दो भाइयों और कुछ अन्य लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया। उन्होंने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे मरा हुआ समझकर नौबस्ता रेलवे लाइन के पास फेंककर फरार हो गए। आसपास के राहगीरों ने जब उसे देखा और शोर मचाया, तब उसकी जान बच सकी।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पुलिस ने दर्ज किया केस
\r\n\r\n
इस बार मामले की गंभीरता को देखते हुए काकोरी के इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने तुरंत पीड़िता की तहरीर पर सुजीत के माता-पिता, दोनों भाइयों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है और उसके बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि रेप के आरोपों की भी दोबारा जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन