\r\n
\r\n\r\n \r\n\r\n\r\n
जंतर–मंतर गेम खेलें।
पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर।
खेलें ▶
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें
Join ›
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के खालापार क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बाइक स्टंट करने से टोकने पर एक युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप वार्ड 48 के मौजूदा सभासद के भतीजे पर लगा है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।READ ALSO:-मेरठ में हैवानियत: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, हाथ-पैर बांधकर गंजा कर दिया
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला?
\r\n\r\nमंगलवार देर शाम खालापार क्षेत्र के फिरदौस नगर मुहल्ले में 22 वर्षीय युवक अफसार ने सभासद अन्नू कुरैशी के भतीजे साहिल को तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाने और स्टंट करने से रोका। इस बात पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। हालांकि, आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत करा दिया था।
\r\n\r\n\r\n\r\n
आरोप है कि देर रात करीब 12:30 बजे साहिल हाथ में चाकू लेकर आया और घर के बाहर बैठे अफसार के सीने में घोंप दिया। अफसार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
\r\n\r\n
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
सभासद और दो भतीजों पर FIR दर्ज
\r\n\r\nमृतक अफसार के परिजनों ने सभासद अन्नू कुरैशी, और उनके दो भतीजों साहिल और आवेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। इस घटना से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है, जिसके चलते क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.