मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रिश्तों को तार-तार करने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ एक पिता ने 'देखभाल नहीं करने' से नाराज होकर अपने इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। उसने अपनी बहू पर भी गोली चलाई, जो गंभीर रूप से घायल है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।Read also:-मुरादाबाद: मदरसे का शर्मनाक फरमान! 7वीं की छात्रा से 8वीं में एडमिशन के लिए मांगा 'वर्जिनिटी सर्टिफिकेट'
\r\n\r\n\r\n\r\n
वारदात के बाद आरोपी पिता मौके से फरार नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली है। यह दिल दहला देने वाली घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे भोपा थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौक में हुई।
\r\n\r\n 
घायल बहू ने बताई खौफनाक आपबीती
\r\n\r\nजिला अस्पताल में भर्ती घायल बहू रविता ने पूरी घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि आरोपी ससुर ब्रजवीर सिंह (55) खेती-किसानी करते हैं और उनके पास 22 बीघा खेती है। रविता ने बताया, "आज सुबह करीब 11 बजे घर में झगड़ा हुआ। थोड़ी देर बाद मेरे ससुर ब्रजवीर सिंह ने अपनी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक निकाल ली और हम दोनों (पति-पत्नी) पर गोली चला दी।"
\r\n\r\n\r\n\r\n
रविता ने रोते हुए कहा, "पहली गोली पति (रॉबिन) को लगी, गोली उनके पेट में लगी और वे जमीन पर गिर पड़े। मैं बचने के लिए भागी तो ससुर ने सामने आकर मुझे भी गोली मार दी। जैसे ही उन्होंने फायर किया, मैंने बंदूक पकड़ ली, इससे गोली (बुलेट) मेरे हाथ में लग गई।"
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग और पड़ोसी दौड़कर मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई और घायल पति-पत्नी को तुरंत कार से सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रविता के पति रॉबिन को मृत घोषित कर दिया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
5 साल पहले हो चुकी है पत्नी की मौत
\r\n\r\nपड़ोसियों ने बताया कि आरोपी ब्रजवीर की पत्नी की 5 साल पहले मौत हो चुकी है। घर में इकलौता बेटा रॉबिन और बहू रविता ही थे, जो उसकी सेवा करते थे। रॉबिन के दो बच्चे हैं- बेटा आकर्ष (16) जो 12वीं में है और बेटी अक्षि (9) जो कक्षा 4 में पढ़ती है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पड़ोसी ओमबीर ने बताया कि ब्रजवीर का बेटे-बहू से सेवा और देखभाल को लेकर पहले भी लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। आज भी इसी बात पर विवाद बढ़ा और ब्रजवीर ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
एसएसपी मौके पर पहुंचे
\r\n\r\nवारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी संजय कुमार और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। एसएसपी संजय कुमार ने बताया, "आरोपी ने देखभाल नहीं करने के विवाद में लाइसेंसी बंदूक से बेटे और बहू को गोली मारी है। बेटे की मौत हो गई है और बहू घायल है। आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है, उससे पूछताछ की जाएगी। बहू का भी बयान दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।"
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.