मेरठ, 3 अक्टूबर 2025: मेरठ का व्यस्त कमिश्नरी चौराहा शुक्रवार को एक 'हाई प्रोफाइल' दंगल का अखाड़ा बन गया। यहां शहर के प्रतिष्ठित होटल 'हारमनी इन' के मालिक के बेटे और एक युवा अधिवक्ता के बीच मामूली सी टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ा कि बात लात-घूंसों तक पहुंच गई। बीच सड़क पर हुई इस मारपीट का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद हंगामा सड़क से लेकर थाने तक चलता रहा।READ ALSO:-दोस्त ही बना 'जल्लाद': शराब के नशे में चॉपर से काटा दोस्त का गला, 3 महीने पुरानी रंजिश में लिया बदला
\r\n\r\n\r\n\r\n
बस जरा सी टक्कर और शुरू हो गया 'दंगल'
\r\n\r\nमामला शुक्रवार का है, जब गंगानगर निवासी अधिवक्ता विनीत भड़ाना अपनी स्कूटी से कचहरी जा रहे थे। कमिश्नरी चौराहे पर एलेक्जेंडर क्लब के सामने होटल मालिक के बेटे तपिश उर्फ कपिश अरोड़ा की कार से उनकी स्कूटी में हल्की सी टक्कर लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर बहुत सामान्य थी, लेकिन इसी बात पर अधिवक्ता विनीत भड़क गए और चिल्लाने लगे। जवाब में तपिश भी अपनी कार से बाहर आ गया और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।
\r\n\r\n\r\n\r\n
देखते ही देखते धक्का-मुक्की हाथापाई में बदल गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद कुछ और अधिवक्ता भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने कारोबारी के बेटे पर हाथ छोड़ दिया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
सड़क से थाने तक मचा हंगामा
\r\n\r\nसूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को सिविल लाइन थाने ले आई। खबर फैलते ही थाने पर दोनों पक्षों के समर्थकों का जमावड़ा लग गया। काफी देर तक पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में तीखी बहस होती रही। मामले को बढ़ता देख वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार बख्शी को बीच-बचाव के लिए थाने आना पड़ा।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
समझौते में 'माफी' का पेंच
\r\n\r\nकाफी मशक्कत के बाद जब दोनों पक्ष समझौते के लिए राजी हुए, तो अधिवक्ता विनीत भड़ाना ने एक नई शर्त रख दी। उन्होंने कहा कि समझौता तभी होगा, जब तपिश वापस कमिश्नरी चौराहे पर जाकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगेगा। पुलिस ने ऐसी किसी भी शर्त और मांग की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस के सख्त रुख के बाद आखिरकार मामला शांत हुआ और दोनों पक्ष थाने से वापस लौटे।
Sabse pehle comment karne wale banein.