मेरठ (Meerut): उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत मेवगढ़ी स्थित जामिया चौक पर रविवार तड़के एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सुबह करीब 4 बजे लगी इस आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे फैक्ट्री के अंदर रखा लाखों रुपये का तैयार और कच्चा माल जलकर पूरी तरह राख हो गया।
आग की लपटें और धुएं का गुबार इतना भयानक था कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। घबराए हुए आसपास के लोग अपने मकानों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ने लगे, वहीं कई लोगों ने एहतियात के तौर पर अपने घरों का सामान भी बाहर निकालना शुरू कर दिया।
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶अंदर अलाव जलाकर हाथ सेंक रहे थे कर्मचारी, चिंगारी से भड़की आग
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस कपड़ा फैक्ट्री में सामान्य दिनों में करीब 100 कर्मचारी काम करते हैं। रविवार तड़के हादसे के वक्त फैक्ट्री के भीतर चार कर्मचारी मौजूद थे। ठंड से बचने के लिए वे फैक्ट्री के अंदर ही अलाव जलाकर हाथ सेंक रहे थे।
इसी दौरान अलाव से उड़ी एक चिंगारी पास में रखे कपड़ों के स्टॉक पर जा गिरी। कपड़ा होने के कारण आग ने पल भर में विकराल रूप ले लिया और तेजी से पूरी फैक्ट्री में फैल गई। आग को बेकाबू होता देख चारों कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर बाहर निकलते हुए अपनी जान बचाई और तुरंत फोन कर फैक्ट्री मालिक को हादसे की सूचना दी।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›घंटाघर, परतापुर और शहर से पहुंचीं 7 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आ गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 5:26 बजे अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी।
🏪 आपके शहर के ऑफर
सूचना मिलते ही घंटाघर, परतापुर और शहर के अन्य फायर स्टेशनों से कुल 7 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। संकरी गलियों और कपड़ों के भारी स्टॉक के कारण दमकलकर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 3 से 4 घंटे के निरंतर प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।
2 साल पहले इसी फैक्ट्री में गिरा था लेंटर, इलाके के लोगों में भारी रोष
करीब 2000 गज में फैली इस फैक्ट्री में यह कोई पहला बड़ा हादसा नहीं है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब 2 साल पहले भी इसी फैक्ट्री का लेंटर गिर गया था, जिसमें एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य मजदूर का एक हाथ और पैर कट गया था।
रिहायशी इलाके के बीचों-बीच संचालित हो रही इस फैक्ट्री में लगातार दूसरी बड़ी दुर्घटना होने से स्थानीय निवासियों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि भीषण आग की तपिश के कारण उनके आसपास के मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें (तरेड़) आ गई हैं।
फिलहाल सीएफओ सुरेंद्र सिंह का कहना है कि आग बुझाने के बाद कूलिंग का काम पूरा कर लिया गया है। आग लगने के वास्तविक कारणों और इससे हुए कुल आर्थिक नुकसान का आकलन व जांच की जा रही है।
Sabse pehle comment karne wale banein.