मेरठ। सेंट्रल मार्केट में सीलिंग की आग अब राजनीतिक गलियारों में पूरी तरह फैल चुकी है। व्यापारियों का हाल जानने पहुंचे कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने भाजपा के जनप्रतिनिधियों और सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यह व्यापारियों के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात है और इसके लिए भाजपा नेताओं को सामूहिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।READ ALSO:-मोदी..., कटोरा... नारे पर भड़के ADM, जीतू नागपाल को दी जेल भेजने की चेतावनी, बोले–आप सपा में हो, यहां राजनीति मत करिए
\r\n\r\n\r\n"लड्डू खिलाने आए थे, अब इस्तीफा दें"
\r\nरंजन शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता पहले व्यापारियों के पास शटर खुलवाने और लड्डू खिलाने आए थे, लेकिन आज जब व्यापारियों की रोजी-रोटी पर संकट आया है, तो वे गायब हैं। उन्होंने कहा, "भाजपा नेताओं को जरा भी शर्म है तो उन्हें तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए और व्यापारियों से सामूहिक माफी मांगनी चाहिए कि उन्होंने उनके साथ गलत किया।"
\r\n75 करोड़ जमा करने के बाद भी क्यों हो रही 'बर्बादी'?
\r\nकांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि जब व्यापारियों ने 75 करोड़ रुपये जमा करा दिए हैं, तो फिर यह तोड़-फोड़ और सीलिंग की कार्रवाई क्यों की जा रही है? उन्होंने इसे सरकार का दोहरा चेहरा बताते हुए कहा कि सरकार को तुरंत अध्यादेश या हलफनामा लाकर इस कार्रवाई को रोकना चाहिए और व्यापारियों को राहत देनी चाहिए।
\r\n"कांग्रेस हर रात, हर वक्त व्यापारियों के साथ"
\r\nरंजन शर्मा ने व्यापारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा, "व्यापारी हमें जब भी और जहाँ भी बुलाएंगे, हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े मिलेंगे। कांग्रेस हमेशा सच्चाई के साथ रही है और व्यापारियों के इस हक की लड़ाई को हम अंतिम छोर तक लड़ेंगे।"
Sabse pehle comment karne wale banein.