Meerut School Holiday: मौसम विभाग द्वारा 10 जुलाई को मेरठ में तेज आंधी, भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश के आदेश जारी किए हैं।READ ALSO:-बिजनौर में पुलिस का कड़ा एक्शन: वाहन चेकिंग के दौरान 2 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक और ट्यूबवेल के तार बरामद
\r\n\r\n\r\nलगातार बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के बाद फैसला

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मेरठ में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 10 जुलाई को तेज हवा, भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
\r\n\r\nकिन-किन स्कूलों में रहेगा अवकाश?
\r\nआदेश के मुताबिक मेरठ जनपद के सभी सरकारी, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, CBSE, ICSE तथा अन्य सभी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक शुक्रवार, 10 जुलाई को अवकाश रहेगा।
\r\n\r\n\r\nआदेश के मुताबिक मेरठ जनपद के सभी सरकारी, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, CBSE, ICSE तथा अन्य सभी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक शुक्रवार, 10 जुलाई को अवकाश रहेगा।
\r\nविद्यालयों को दिए गए सख्त निर्देश
\r\nजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्यों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शासन के आदेश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
Sabse pehle comment karne wale banein.