मेरठ: शहर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। वार्ड-34, माधवपुरम स्थित प्रेमविहार में शनिवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ भाजपा नेता योगेश शर्मा की 10 वर्षीय बेटी श्रेया पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में बच्ची का हाथ बुरी तरह नोच डाला गया, जिसके बाद उसे दिल्ली रेफर करना पड़ा।
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्या है पूरी घटना?
\r\n\r\nघटना रात करीब 8 बजे की है, जब श्रेया अपने घर से लगभग 100 मीटर दूर परचून की दुकान से कुछ सामान लेकर लौट रही थी। तभी अचानक आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से श्रेया सड़क पर गिर गई और कुत्तों ने उसका हाथ बुरी तरह नोच डाला। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और कुत्तों को भगाया।
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
घायल श्रेया को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार और एंटी रेबीज इंजेक्शन तो लगा दिया, लेकिन बच्ची के गहरे जख्मों को देखते हुए उसे एंटी रेबीज सीरम (ARS) की जरूरत थी, जो अस्पताल में उपलब्ध नहीं था। इस कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
नगर निगम की लापरवाही पर आक्रोश
\r\n\r\nइस घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा नगर निगम पर फूट पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि आवारा कुत्तों की शिकायत बार-बार करने के बावजूद निगम की टीम कोई कार्रवाई नहीं करती। इस घटना की सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
वार्ड-34 के पार्षद राजकुमार मांगलिक और वार्ड-48 के पार्षद दीपक वर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों का समर्थन किया। उन्होंने मांग की कि नगर निगम तुरंत इन कुत्तों को पकड़कर एबीसी सेंटर भेजे और जिला अस्पताल में एआरएस सीरम की व्यवस्था करे। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने जल्द कोई कदम नहीं उठाया, तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
\r\n\r\n\r\n\r\n
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और प्रेमविहार में कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि कुत्तों की नसबंदी और एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने का काम जारी है।
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें
Join ›
Sabse pehle comment karne wale banein.