नई दिल्ली, 22 सितंबर, 2025: भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मजबूत वैश्विक संकेतों और निवेशकों की बढ़ती मांग के चलते सोने की कीमत ₹2,200 बढ़कर ₹1,16,200 प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई। वहीं, चांदी की कीमतों में भी भारी उछाल देखने को मिला।READ ALSO:-कल से बदल जाएंगे GST रेट, जानिए किचन से लेकर गाड़ियों तक, क्या होगा सस्ता और क्या महंगा
\r\n\r\n\r\n\r\n
सोने की कीमतों में भारी उछाल
\r\n\r\nअखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 2,200 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी ₹2,150 बढ़कर ₹1,15,650 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस साल सोने की कीमतों में अब तक 47.18 प्रतिशत की भारी वृद्धि हो चुकी है, जो 31 दिसंबर, 2024 को ₹78,950 प्रति 10 ग्राम थी।
\r\n\r\n\r\n\r\n
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी के कारण घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतें बढ़ रही हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की संभावना से अमेरिकी डॉलर कमजोर हो रहा है, जिससे कीमती धातुओं की कीमतों को बल मिल रहा है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
चांदी भी रिकॉर्ड स्तर पर
\r\n\r\nसोने के साथ-साथ, चांदी की कीमतों में भी रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली। सोमवार को चांदी ₹4,380 बढ़कर ₹1,36,380 प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई। इस साल अब तक, चांदी की कीमतों में 52.04 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि हुई है।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
वैश्विक बाजार और निवेशकों का रुख
\r\n\r\nकोटक सिक्योरिटीज की जिंस शोध की एवीपी कायनात चैनवाला के अनुसार, निवेशक फेडरल रिजर्व के कई अधिकारियों की टिप्पणियों का इंतजार कर रहे हैं, जिससे हाजिर सोने की कीमत $3,728.43 प्रति औंस के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई। एक्सचेंज-ट्रेडेड फंडों और केंद्रीय बैंकों की निरंतर रुचि भी सोने-चांदी की कीमतों में वृद्धि का एक प्रमुख कारण है।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.