मुंबई/इस्लामाबाद: बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान, जिन्हें सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान समेत दुनियाभर से प्यार मिलता है, इस वक्त एक बड़े अंतरराष्ट्रीय विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सऊदी अरब में आयोजित एक इवेंट में 'बलूचिस्तान' और 'पाकिस्तान' को अलग-अलग बताने वाले उनके एक बयान से पाकिस्तानी सरकार और कई संगठन बुरी तरह तिलमिला गए हैं।READ ALSO:-विकुल चपराना विवाद पर मेरठ में उबाल: गुर्जर समाज ने , कहा- 7 दिन में रिहाई न हुई तो कमिश्नरी पर गोबर ही गोबर होगा'
\r\n\r\n\r\n\r\n
मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि इस बयान के बाद पाकिस्तान ने सलमान खान के खिलाफ आतंक-रोधी कानून (Anti-Terrorism Act) के तहत FIR दर्ज कर ली है।
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
क्या है पूरा मामला? कुछ दिनों पहले सऊदी अरब में JOY FORUM 2025 का भव्य आयोजन किया गया था, जिसमें सलमान खान भी बतौर मेहमान शामिल हुए थे। इस इवेंट में वे भारतीय सिनेमा की वैश्विक पहुंच पर बात कर रहे थे।
\r\n\r\n\r\n\r\n
इसी दौरान उन्होंने कहा, "अगर आप एक हिंदी फिल्म बनाते हैं और उसे सऊदी अरब में रिलीज करते हैं, तो यह सुपरहिट हो जाएगी... क्योंकि यहां कई देशों से लोग आए हैं। यहां बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग यहां हैं, हर कोई सऊदी अरब में मेहनत से काम कर रहा है।"
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
'बलूचिस्तान' और 'पाकिस्तान' को अलग गिना इस बयान में सलमान खान ने 'बलूचिस्तान' का नाम 'पाकिस्तान' से अलग लिया, जैसे कि वे दो अलग-अलग मुल्क हों। यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, जिसके बाद पाकिस्तान में उनके खिलाफ नाराजगी जाहिर की जाने लगी।
\r\n\r\n
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
आतंक-रोधी FIR और वॉचलिस्ट का दावा विवाद बढ़ने के साथ ही कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जाने लगा कि पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर सलमान खान का नाम एंटी-टेररिज्म एक्ट (1997) के तहत चौथे शेड्यूल (आतंकवादी निगरानी सूची) में डाल दिया है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
सोशल मीडिया पर एक कथित ऑफिशियल लिस्ट भी वायरल हो रही है, जिसमें सलमान खान का पूरा नाम 'अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान', उनका मुंबई का पता और लिस्ट में नाम डालने की वजह 'आजाद बलूचिस्तान पर दिया स्टेटमेंट' लिखी हुई है। कुछ रिपोर्ट्स में इसी आधार पर आतंक-रोधी FIR दर्ज किए जाने की बात भी कही जा रही है।
\r\n\r\nखबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें Join › \r\n\r\n
क्यों तिलमिलाया पाकिस्तान? दरअसल, बलूचिस्तान लंबे वक्त से पाकिस्तान से अपनी आजादी के लिए संघर्ष कर रहा है। पाकिस्तान की सेना पर बलूच लोगों पर अत्याचार करने के गंभीर आरोप लगते रहे हैं। भारत भी बलूचिस्तान के आंदोलन का समर्थन करता रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लाल किले से बलूचिस्तान का जिक्र किया था।
\r\n\r\n\r\n\r\n
ऐसे में जब सलमान खान ने बलूचिस्तान को अलग गिना, तो इसे बलूच नेताओं ने अपनी जीत के तौर पर देखा और बयान का स्वागत किया। एक बलूच नेता ने कहा, "सलमान खान ने वो कर दिया, जो बड़े-बड़े देश भी नहीं कर पाते।"
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्या सच में हुई FIR? (रिपोर्ट्स की सच्चाई) हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि सलमान खान ने यह बयान जानबूझकर दिया या यह सिर्फ अनजाने में हुई एक चूक थी। लेकिन इस पर बवाल बड़ा हो गया है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
यह ध्यान देना भी महत्वपूर्ण है कि कई रिपोर्ट्स यह भी संकेत देती हैं कि पाकिस्तान में FIR या सलमान खान का नाम आतंकी सूची में डालने के इन दावों की किसी भी विश्वसनीय पाकिस्तानी मीडिया हाउस या सरकारी सूत्र ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। वायरल हो रहे दस्तावेज़ की प्रामाणिकता भी अभी तक सत्यापित नहीं हुई है।
Sabse pehle comment karne wale banein.