मुंबई: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान कल, यानी 18 सितंबर को बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड में अपनी पहली पारी खेलने जा रहे हैं। उनकी डेब्यू सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 7 एपिसोड वाली इस सीरीज को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। सीरीज को आर्यन ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लिखा है, जो इंडस्ट्री में नेपोटिज्म और स्टारडम के मुद्दों को उठाती है।READ ALSO:-देहरादून त्रासदी में मुरादाबाद के 6 मजदूरों की मौत, 3 लापता; गांव में पसरा मातम, सीएम ने 2-2 लाख की मदद का किया ऐलान
\r\n\r\n\r\n\r\n
सीरीज का ट्रेलर दर्शकों को पहले ही इंप्रेस कर चुका है, लेकिन रिलीज से पहले हम आपको बता रहे हैं वो पाँच बड़ी बातें, जिन्हें शाहरुख के फैंस को जरूर जानना चाहिए।
\r\n\r\n1. बॉबी देओल का दमदार किरदार
\r\n\r\nइस सीरीज में बॉबी देओल खुद का किरदार निभा रहे हैं। शो की शुरुआती झलक पाने वाले लोगों ने इसे उनके करियर का सबसे यादगार परफॉर्मेंस बताया है। बॉबी इस समय अपने करियर के बेहतरीन दौर में हैं और उनका यह किरदार काफी विश्वसनीय लग रहा है।
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
2. सितारों का मेला: बड़े कैमियो
\r\n\r\n'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में कई बड़े कलाकारों के कैमियो की उम्मीद है, जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और करण जौहर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। तीनों खानों का पहली बार एक साथ पर्दे पर नजर आना बॉलीवुड फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इसके अलावा, साउथ सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर एस.एस. राजामौली भी इस सीरीज का हिस्सा होंगे।
\r\n\r\n\r\n\r\n
3. 'काला सच' और विवादों पर निशाना
\r\n\r\nयह सीरीज सिर्फ बॉलीवुड की चमक-दमक नहीं दिखाएगी, बल्कि इंडस्ट्री के 'काले सच' और पर्दे के पीछे के पावर प्ले को भी उजागर कर सकती है। यह एक ऐसी व्यंग्यात्मक झलक होगी जो ग्लैमर के पीछे की बेरहमी और अराजकता को सामने लाने का वादा करती है।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
4. पुराने गानों का नया रूप
\r\n\r\nसीरीज के टीजर में ही यह देखने को मिला है कि इसमें 2000 के शुरुआती दशक के कई बॉलीवुड गानों को नए अंदाज में पेश किया गया है। यह सीरीज दर्शकों को बॉलीवुड की एक ऐसी दुनिया दिखाएगी जो रंगीन अराजकता, महत्वाकांक्षा और घोटालों को बिना किसी लाग-लपेट के पेश करने वाली है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
5. आर्यन खान का मिशन
\r\n\r\nनेपोकिड्स (स्टार किड्स) के लिए अपनी पहचान बनाना आसान नहीं होता। ऐसे में आर्यन खान ने उसी मुद्दे को उठाया है, जो उनकी खुद की पहचान से जुड़ा है। आर्यन अपनी डेब्यू सीरीज से 'बॉलीवुड की पोल' खोलने जा रहे हैं। अब देखना यह है कि वह अपने इस मिशन में कितने कामयाब होते हैं और शाहरुख के फैंस उन्हें कितना प्यार देते हैं।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.