नई दिल्ली: साल 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और लोग नए साल के स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं। इसी बीच, केंद्र सरकार के कर्मचारियों और आम जनता के लिए एक अच्छी खबर आई है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने आधिकारिक तौर पर सरकारी छुट्टी कैलेंडर 2026 (Government Holiday Calendar 2026) जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के जारी होने के साथ ही सरकारी कर्मचारी अब अपने पूरे साल की छुट्टियों, यात्राओं और पारिवारिक कार्यक्रमों की प्लानिंग पहले से कर सकेंगे।READ ALSO:-यूपी में सर्दी का 'Second Attack': पश्चिमी विक्षोभ जाते ही ठिठुरा प्रदेश, 13 जिलों में 'विजिबिलिटी जीरो' का खतरा, देखें अपने शहर का हाल
\r\n\r\n\r\n\r\n
सरकार द्वारा जारी इस लिस्ट में छुट्टियों को दो श्रेणियों में बांटा गया है— अनिवार्य यानी गजेडिड हॉलिडे (Gazetted Holidays) और वैकल्पिक यानी रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे (Restricted Holidays)। साल 2026 का कैलेंडर कर्मचारियों के लिए काफी खास रहने वाला है क्योंकि इस बार कई छुट्टियां शुक्रवार या सोमवार को पड़ रही हैं, जिससे 'लॉन्ग वीकेंड' (Long Weekend) का मजा दोगुना हो जाएगा।
\r\n\r\n\r\n\r\n
17 अनिवार्य छुट्टियां (Gazetted Holidays)
\r\n\r\nDoPT के सर्कुलर के मुताबिक, साल 2026 में कुल 17 दिन सरकारी कार्यालय अनिवार्य रूप से बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में राष्ट्रीय पर्व और प्रमुख धार्मिक त्योहार शामिल हैं। हालांकि, इस बार दिवाली (8 नवंबर) और ईद-ए-मिलाद रविवार और बुधवार को पड़ रहे हैं, लेकिन कई अन्य त्योहारों ने वीकेंड के साथ जुड़कर खुशी बढ़ा दी है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
अनिवार्य छुट्टियों की पूरी सूची इस प्रकार है:
\r\n\r\n- \r\n
- \r\n गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी (सोमवार) – लॉन्ग वीकेंड\r\n \r\n
- \r\n होली: 4 मार्च (बुधवार)\r\n \r\n
- \r\n राम नवमी: 26 मार्च (गुरुवार)\r\n \r\n
- \r\n महावीर जयंती: 31 मार्च (मंगलवार)\r\n \r\n
- \r\n गुड फ्राइडे: 3 अप्रैल (शुक्रवार) – लॉन्ग वीकेंड\r\n \r\n
- \r\n ईद-उल-फितर: 21 मार्च (शनिवार)\r\n \r\n
- \r\n बुद्ध पूर्णिमा: 1 मई (शुक्रवार) – लॉन्ग वीकेंड\r\n \r\n
- \r\n बकरीद (ईद-उल-जुहा): 27 मई (बुधवार)\r\n \r\n
- \r\n मुहर्रम: 26 जून (शुक्रवार) – लॉन्ग वीकेंड\r\n \r\n
- \r\n स्वतंत्रता दिवस: 15 अगस्त (शनिवार)\r\n \r\n
- \r\n ईद-ए-मिलाद: 26 अगस्त (बुधवार)\r\n \r\n
- \r\n जन्माष्टमी: 4 सितंबर (शुक्रवार) – लॉन्ग वीकेंड\r\n \r\n
- \r\n गांधी जयंती: 2 अक्टूबर (शुक्रवार) – लॉन्ग वीकेंड\r\n \r\n
- \r\n दशहरा (विजयदशमी): 20 अक्टूबर (मंगलवार)\r\n \r\n
- \r\n दिवाली (दीपावली): 8 नवंबर (रविवार)\r\n \r\n
- \r\n गुरु नानक जयंती: 24 नवंबर (मंगलवार)\r\n \r\n
- \r\n क्रिसमस: 25 दिसंबर (शुक्रवार) – लॉन्ग वीकेंड\r\n \r\n
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
लॉन्ग वीकेंड का साल है 2026
\r\n\r\nसरकारी छुट्टी कैलेंडर 2026 (Government Holiday Calendar 2026) का विश्लेषण करें तो यह साल घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए बेहतरीन है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
- \r\n
- \r\n साल की शुरुआत 26 जनवरी (सोमवार) से हो रही है, यानी शनिवार, रविवार और सोमवार की लगातार छुट्टी।\r\n \r\n
- \r\n इसके बाद अप्रैल में गुड फ्राइडे, मई में बुद्ध पूर्णिमा, जून में मुहर्रम, सितंबर में जन्माष्टमी, अक्टूबर में गांधी जयंती और दिसंबर में क्रिसमस— ये सभी त्योहार 'शुक्रवार' को पड़ रहे हैं।\r\n \r\n
- \r\n शुक्रवार की छुट्टी का मतलब है कि कर्मचारियों को बिना कोई एक्स्ट्रा छुट्टी लिए 3 दिन का आराम मिलेगा।\r\n \r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.