बिजनौर (शकील अहमद ब्यूरो चीफ बिजनौर)
\r\n\r\nबिजनौर: बिजनौर पुलिस ने 27 सितंबर को नजीबाबाद के चौक बाजार में हुई करोड़ों की ऐतिहासिक चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में महिलाओं समेत सात आरोपियों को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी (शोएब) के पैर में गोली भी लगी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।READ ALSO:-दिल्ली ब्लास्ट की दर्दनाक शिनाख्त: "टैटू पर लिखा था 'डैड माय स्ट्रेंथ', वही बना बेटे की पहचान", चाचा ने कपड़ों से पहचाना 'मोहम्मद
\r\n\r\n\r\n\r\n
27 सितंबर की रात क्या हुआ था? यह मामला नजीबाबाद के चौक बाजार स्थित प्रसिद्ध ज्वेलर्स योगेश कुमार की दुकान से जुड़ा है। 27 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर करोड़ों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था और व्यापारी संघ ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए धरने की चेतावनी दी थी।
\r\n\r\n\r\n\r\n
मुठभेड़ के बाद ऐसे पकड़े गए आरोपी बुधवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी में शामिल कुछ आरोपी बिजनौर-पूरनपुर रोड के पास एक खाली प्लॉट में छिपे हैं। वे चोरी के माल का बंटवारा कर देहरादून भागने की फिराक में थे। इस सूचना पर स्वाट और सर्विलांस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली 19 वर्षीय आरोपी शोएब पुत्र जफर खान के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शोएब के कब्जे से 1 किलो सोने की ईंट, 3 सोने के टुकड़े, एक पासपोर्ट, 800 रुपए नकद, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
रिश्तेदारों का गैंग, 'मौसी' ने दी थी टिप पुलिस पूछताछ में जो खुलासा हुआ, वह हैरान करने वाला है। यह पूरा गैंग आपस में रिश्तेदार निकला। शोएब ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले उसकी मौसी राबिया और मौसा जफर अली नजीबाबाद के चौक बाजार में व्यापारी योगेश लाला की दुकान पर बर्तन खरीदने और गहने गिरवी रखने जाया करते थे।
\r\n\r\n\r\n\r\n
उन्होंने ही बाकी रिश्तेदारों को बताया कि इस दुकान में बड़ी मात्रा में सोना-चांदी रखा है। यहीं से इस 'मेगा' चोरी की साजिश रची गई। सभी ने मिलकर छत के रास्ते दुकान में घुसकर ताला तोड़ा और माल लेकर फरार हो गए।
\r\n\r\n\r\n\r\n
7 गिरफ्तार, 6 करोड़ का माल बरामद एसपी अभिषेक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पकड़े गए लोगों में शोएब, राबिया, जफर अली, सहाना (निवासी देहरादून), रावेद (निवासी नजीबाबाद), आसिया (निवासी काजीपाड़ा) और खुर्शीदा (निवासी नजीबाबाद) शामिल हैं। इनका आठवां साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पुलिस टीम को 75 हजार का इनाम एसपी अभिषेक ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये और डीजीपी की ओर से 50 हजार रुपये (कुल 75 हजार रुपये) का इनाम देने की घोषणा की है। इस बड़े खुलासे के बाद चौक बाजार के व्यापारियों ने राहत की सांस ली है और पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
Sabse pehle comment karne wale banein.