बिजनौर (Bijnor): सरकारी काम का दबाव और घर की जिम्मेदारियों के बीच एक और जिंदगी खामोश हो गई। जनपद के धामपुर (Dhampur) से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ बाड़वान मोहल्ले की रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्री और बीएलओ (BLO) शोभा रानी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह देर रात तक निर्वाचन आयोग के SIR (Special Intensive Revision) फॉर्म जमा करने और फीडिंग का काम कर रही थीं, तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।READ ALSO:-बिजनौर: अस्पताल के अंदर दबंगों का 'तांडव', युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मारपीट का LIVE वीडियो CCTV में कैद
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

SIR फॉर्म के काम में जुटी थीं शोभा रानी

\r\n\r\n
जानकारी के मुताबिक, धामपुर नगर के मोहल्ला बाड़वान की निवासी शोभा रानी (56 वर्ष) आंगनबाड़ी वर्कर के साथ-साथ बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के पद पर भी तैनात थीं। इन दिनों चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत उन पर काम का काफी दबाव था। परिजनों का कहना है कि वह घर पर बैठकर SIR फॉर्म भरने और जमा कराने का काम कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें घबराहट महसूस हुई।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n

अचानक बिगड़ी तबीयत, मुरादाबाद में तोड़ा दम

\r\n\r\n
काम करते वक्त अचानक शोभा रानी को सीने में तेज दर्द उठा। आनन-फानन में परिजन उन्हें स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मुरादाबाद (Moradabad) रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक (Heart Attack) बताया है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

घर में थी बेटे की शादी की तैयारी

\r\n\r\n
शोभा रानी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दुखद पहलू यह भी है कि उनके घर में बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन इस घटना ने सब कुछ मातम में बदल दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों और साथी कर्मचारियों में भी इस घटना को लेकर शोक और रोष है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

कर्मचारियों में शोक की लहर

\r\n\r\n
शोभा रानी की मौत की खबर सुनते ही साथी आंगनबाड़ी वर्कर्स और बीएलओ में शोक की लहर दौड़ गई। कई कर्मचारियों ने दबी जुबान में SIR फीडिंग के काम को लेकर मानसिक तनाव और दबाव की बात भी कही है। फिलहाल, परिवार अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें