Mission UP: 30 नवंबर को मेरठ में गरजेंगी प्रियंका गांधी, 14 को बुलंदशहर में जुटेंगे 14 जिलों के कार्यकर्ता 

Priyanka Gandhi Meerut Rally: पहले मेरठ में 29 सितंबर को प्रियंका गांधी की महारैली होनी थी, लेकिन बाद में इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था

 

Priyanka Gandhi Meerut Rally: कांग्रेस  (Congress) महासचिव एवं यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाड्रा 30 नवंबर को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)  के मेरठ (Meerut) में जनसभा को संबोधित करेंगी। पार्टी मेरठ में होने वाली जनसभा के लिए व्यापक तैयारियों में जुटी हुई है। यह जानकारी पार्टी के जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर ने दी। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी की मेरठ में होने वाली जनसभा ऐतिहासिक होगी। हरिकिशन आंबडेकर के मुताबिक यह रैली पहले टल गई थी। अब नए सिरे से रैली की तिथि की घोषणा की गई है।प्रदेश में कांग्रेस ही जनता से जुड़े मुद्दो पर लगातार संघर्ष कर रही है, साथ ही भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर कर रही है। 

 

मेरठ कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में शामिल पदाधिकारी व कार्यकर्ता

यूपी में जमीन तलाशने की कोशिश

UP Election 2022 : दरअसल यूपी में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस अपनी खोई सियासी जमीन तलाशने में जुटी है। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हर मुद्दे पर मुखर होकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी ने 10 अक्तूबर को बनारस में किसान न्याय रैली के जरिए विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया था। अब 30 नवंबर को प्रियंका गांधी मेरठ में कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करेंगी। Read Also : कांग्रेस पर भारी पड़ रही है RSS-BJP की विचारधारा, यह सच हमें स्वीकारना होगा: राहुल गांधी

 

 अभी रैली का स्थान तय नहीं (Priyanka Gandhi Meerut Rally)

अभी तक प्रियंका गांधी गोरखपुर व वाराणसी में रैलियां कर चुकी हैं। भीड़ के लिहाज से ये रैलियां सफल मानी जा रही हैं। इसी तरह की रैलियां आगरा व मेरठ में की जाएंगी। मेरठ की रैली के लिए 30 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है, हालांकि अभी इसका स्थान तय नहीं हुआ है, हालांकि भैंसाली मैदान में ही होने की संभावना है। Read Also : INDvsNZ Test Series: भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान, दिग्गज टीम से बाहर, नए चेहरों की एंट्री

 

मेरठ कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में शामिल पदाधिकारी व कार्यकर्ता

पहले 29 सितंबर को होनी थी मेरठ में प्रियंका गांधी की रैली

कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि मेरठ में होने वाली रैली में एतिहासिक भीड़ जुटाने की तैयारी है। पहले मेरठ में 29 सितंबर को प्रियंका गांधी की महारैली होनी थी, लेकिन बाद में इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद खबर थी कि अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में प्रियंका गांधी मेरठ में रैली करंगे, लेकिन लखीमपुर खीरी कांड के चलते तब भी यह रैली नहीं हो पाई थी। अब 30 नवंबर को प्रियंका गांधी मेरठ में हुंकार भरेंगी। Read Also : Today Gold Rate : आज फिर सोने-चांदी की कीमतों में आया उछाल, जानें आपके शहर में कितनी रही कीमत

 

मेरठ कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में शामिल पदाधिकारी व कार्यकर्ता

मेरठ कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक

हरिकिशन आंबडेकर ने बताया कि प्रियंका गांधी की मेरठ में आयोजित हाेने वाली जनसभा को लेकर शुक्रवार को जिला महानगर कांग्रेस कामेटी की बैठक का आयोजन बुढ़ाना गेट स्थित कार्यालय पर हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवनीश काजला और महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने की। बैठक में काग्रेस जिला प्रभारी प्रदेश सचिव अजीत सिंह दोला व शहर प्रभारी प्रदेश सचिव नसीम खान भी मौजूद रहे।  बैठक में चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय आंबेडकर छात्रावास के अध्यक्ष प्रवीण पंवार समेत सैकड़ों छात्रों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। Read Also : योगी पर अखिलेश का वार: कहा- उत्तराखंड से बाबा का पलायन न होता तो यूपी के 5 साल खराब नहीं होते

 

बुलंदशहर में 14 नवंबर को कार्यक्रम

प्रदेश सचिव अजीत सिंह दोला ने बताया कि प्रियंका गांधी 14 नवंबर को बुलंदशहर में जिला, शहर, ब्लॉक, वार्ड  नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ संवाद करेंगी। छोटी काशी अनूपशहर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के14 जिलों के कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। यूपी में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पार्टी पदाधिकारियों में जोश भरने तथा उन्हें चुनावी जीत के मंत्र देने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं से संचाद करेंगी ओर उनके साथ 2022 के चुनावों की रणनीति साझा करेंगी। Read Also : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : अखिलेश यादव ने लॉन्च किया 'समाजवादी पार्टी इत्र', कहा यह समाजवाद की खुशबू फैलाएगा

 

14 जिलों के कार्यकर्ताओं से करेंगी संवाद

प्रदेश सचिव नसीम खान ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए 14 ब्लॉक बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पदाधिकारी संवाद कार्यक्रम में मेरठ, अलीगढ़, आगरा, सहारनपुर, मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत आने वाले 14 जिलों के कांग्रेस के जिला,शहर, ब्लाक अध्यक्ष एवं पदाधिकारी तथा न्याय पंचायत अध्यक्ष, ग्राम पंचायत अध्यक्ष, कांग्रेस के युवा, महिला, सेवादल, किसान, अल्पसंख्यक आदि प्रकोष्ठ आदि के अध्यक्ष भाग लेंगे। सूत्रों का कहना है कि 14 जिलों के करीब 4 हजार पदाधिकारी संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।

 

बैठक में ये रहे मौजूद

मेरठ के बुढ़ाना गेट स्थित कार्यायल पर आोजित बैठक का संचालन पूर्व पार्षद अनिल शर्मा ने किया। इस दौरान अखिल कौशिक, धूम सिंह, आशा राम, नसीम क़ुरैशी, नगर निगम कार्यकारणी  उपाध्यक्ष रंजन शर्मा, महेन्द्र गुजर्र, रिहान जकीउद्दीन, डॉ कर्मेन्द्र सिंह, नफीस सैफी, तरुण शर्मा, नवनीत नागर, देशपाल गुजर्र, आतिफ़ मंसुरी, राकेश मिश्रा, रॉबिनाथ गोलू, राकेश कुशवाहा, पूर्व पार्षद लज्जावती कर्दम, किरण बाला, नसीम सैफी, अल्तमश त्यागी, दुष्यंत सागर, चाँद मिया, नईम राणा, राजीव राठी मौजूद रहे।