यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : अखिलेश यादव ने लॉन्च किया 'समाजवादी पार्टी इत्र', कहा यह समाजवाद की खुशबू फैलाएगा

Samajwadi Party Perfume : समाजवादी पार्टी इत्र के बारे में दावा किया गया है कि इस इत्र को  22 प्राकृतिक खुशबुओं का मिश्रण कर तैयार किया गया है।
 | 
samajwadi party purfume
Uttar Pradesh Assembly Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022  को लेकर पार्टियां लगी हुई हैं। समाजवादी पार्टी ने लोगों को लुभाने के लिए अब एक नया तरीका और इजात किया है। मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी इत्र (Samajwadi Party Perfume) को लॉन्च किया। 

 

लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी इत्र (Samajwadi Party Perfume) लॉन्च करते हुए अनेक बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इसमें इत्र में समाजवाद की खुशखू बाती है। जब लोग इसे लगाएंगे तो उन्हें समाजवाद के अलावा कुछ और महसूस नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जब लोग इस इत्र को लगाकर वोट डालने जाएंगे तो हर ओर समाजवादी की खुशबू बिखेर रही होगी। Read also :"खीर खाने से बच्चे नहीं होते, राजा दशरथ नहीं थे श्री राम के पिता", BJP के सहयोगी संजय निषाद ने दिया बेवकूफी भरा बयान

 

अखिलेश यादव (Akhlesh Yadav) ने दूसरी पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा कि अगर यह बोतल गलती से दूसरी पार्टियों के पास पहुंच गई तो वह उस इत्र की शिशी का रंग तो बदल सकते हैं परंतु इसकी खुशबू को नहीं बदल पाएंगे। जो समाजवाद को महका रही होगी। Read Also: UP में 4 महीने तक सब फ्री: गेहूं-चावल, दाल, तेल, चीनी और नमक मार्च तक मुफ्त देगी सरकार, सीएम योगी ने किया एलान

samajkwadi party

कन्नौज के सपा एमएलसी ने तैयार कराया है इत्र 

समाजवादी इत्र को कन्नौज के सपा एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी जैन (SP MLC Pushpraj Jain aka Pumpi Jain) ने तैयार करवाया है। उन्होंने बताया कि इस इत्र को तैयार करने में दो वैज्ञानिकों को चार महीने का समय लगा। इसकी खास बात ये है कि कश्मीर से कन्याकुमारी (Kashmir to Kaniyakumari) तक इस इत्र में 22 प्राकृतिक खुशबुओं का मिश्रण कर बनाया गया है। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि इसकी खुशबू का असर 2022 में दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि एक और प्राकृतिक इत्र बनाने की तैयारी हो रही है जो 2024 में लांच किया जाएगा। 

 

नफरत की आंधी को खत्म करेगी इत्र की खुशबू

लखनऊ में सपा कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी इत्र लॉन्च करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नफरत की आंधी खत्म कर समाजवाद की सुगंध यह इत्र फैलाएगा। नोटबंदी के फैसले पर प्रहार करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा बताए कि नोटबंदी से क्या फायदा हुआ। भाजपा ने जो सपने दिखाए थे वह अधूरे रह गए। उसके प्रयास से सिर्फ अमीरों को ही फायदा हुआ है। नोटबंदी के दौरान तमाम लोगों की जानें चली गईं, लेकिन सिर्फ समाजवादी पार्टी ने ही पीड़ित परिवारों की मदद की।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।