मुंबई: भारतीय टेलीविजन और सिनेमा के दिग्गज अभिनेता पंकज धीर का आज, बुधवार 15 अक्टूबर 2025 को 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। पंकज धीर को बी.आर. चोपड़ा के ऐतिहासिक धारावाहिक 'महाभारत' में 'दानवीर कर्ण' का किरदार निभाने के लिए घर-घर में जाना जाता था। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।READ ALSO:-राजू तालीकोटे का निधन: कन्नड़ अभिनेता को शूटिंग के दौरान आया हार्ट अटैक, शोक की लहर
\r\n\r\n\r\n\r\n
सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि की है। बयान में कहा गया, "गहरे दुःख के साथ हम सूचित करते हैं कि हमारे ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन और CINTAA के पूर्व माननीय महासचिव श्री पंकज धीर जी का 15 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया।"
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे, पवन हंस, विले पार्ले (पश्चिम), मुंबई के पास श्मशान घाट पर किया जाएगा।
\r\n\r\n\r\n\r\n
45 वर्षों का शानदार करियर
\r\n\r\nपंकज धीर ने 1970 में फिल्म 'परवाना' से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। 1988 में 'महाभारत' से मिली अपार सफलता के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने 'सड़क', 'सोल्जर', 'बादशाह' और 'आशिक आवारा' जैसी कई सफल फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। इसके अलावा, वह 'चंद्रकांता', 'युग', 'द ग्रेट मराठा' और 'बढ़ो बहू' जैसे लोकप्रिय टीवी शो का भी हिस्सा रहे।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
उनके परिवार में उनके बेटे निकितिन धीर हैं, जो खुद एक जाने-माने अभिनेता हैं, और उनकी बहू एक्ट्रेस कृतिका सेंगर हैं।
\r\n\r\n\r\n\r\n
जब मूंछों के लिए ठुकरा दिया 'अर्जुन' का किरदार
\r\n\r\nपंकज धीर के जीवन का एक सबसे दिलचस्प किस्सा 'महाभारत' के ऑडिशन से जुड़ा है। उन्हें शुरुआत में 'अर्जुन' का किरदार ऑफर हुआ था, लेकिन एक शर्त के कारण उन्होंने इसे ठुकरा दिया। शर्त यह थी कि उन्हें कुछ दृश्यों के लिए अपनी मूंछें मुंडवानी पड़ेंगी। अपनी मूंछों से बेहद प्यार करने वाले पंकज धीर ने इसके लिए साफ इनकार कर दिया। बाद में, मेकर्स ने खुद उनसे संपर्क किया और 'कर्ण' का किरदार ऑफर किया। पंकज ने पहला सवाल यही पूछा, "मुझे मूंछें तो नहीं मुंडवानी पड़ेगी?" जवाब 'नहीं' में मिलने पर उन्होंने तुरंत इस ऐतिहासिक भूमिका के लिए हामी भर दी, जो बाद में उनकी पहचान बन गई।
\r\n\r\n\r\n\r\n
जब शूटिंग के दौरान आंख में लगा था असली तीर
\r\n\r\nएक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि 'महा महाभारत' के युद्ध दृश्यों की शूटिंग के दौरान उनकी आंख में एक तीर लग गया था, जिसके बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी। उन्होंने बताया था कि बी.आर. चोपड़ा वास्तविकता दिखाने के लिए असली और भारी हथियारों का इस्तेमाल करते थे, जिससे अक्सर सेट पर कलाकारों को चोटें लग जाती थीं।
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें
Join ›
Sabse pehle comment karne wale banein.