कन्नड़ सिनेमा और रंगमंच के लोकप्रिय कलाकार राजू तालीकोटे का 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सोमवार (13 अक्टूबर, 2025) को कर्नाटक के उडुपी में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनकी अचानक हुई मौत से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस गहरे सदमे में हैं। राजू तालीकोटे अपनी हास्य प्रतिभा और थिएटर में दिए गए अविस्मरणीय योगदान के लिए जाने जाते थे।READ ALSO:-LG Electronics India IPO लिस्टिंग: निवेशकों को 50% मुनाफा! क्या अब शेयर खरीदें?
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n

\r\nथिएटर से सिनेमा तक का शानदार सफर
\r\nराजू तालीकोटे ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी, जहाँ उन्होंने 30 से अधिक वर्षों तक काम किया। उनका सबसे प्रसिद्ध नाटक 'कलियुगदा कुडुका' था, जिसके 15 हजार से अधिक शो हुए। इस नाटक ने उन्हें एक विशिष्ट पहचान दिलाई। फिल्मों में उन्होंने 'पंचरंगी', 'राजधानी', 'मैना' और 'टोपीवाला' जैसी कई कन्नड़ फिल्मों में यादगार हास्य भूमिकाएं निभाईं। उनकी डायलॉग डिलीवरी और कॉमेडी टाइमिंग दर्शकों को खूब हंसाती थी।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n

\r\nबिग बॉस कन्नड़ में हुई थी खासी चर्चा
\r\nराजू तालीकोटे ने टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस कन्नड़' के सीज़न 7 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। इस शो के दौरान, उनकी निजी जिंदगी काफी चर्चा में रही थी। उन्होंने खुले तौर पर अपनी दो पत्नियों और पांच बच्चों के बारे में बात की थी। होस्ट सुदीप ने भी उनके बड़े परिवार की अनूठी कहानी को सराहा था। बिग बॉस के घर में भी उनकी हास्य और सकारात्मकता ने दर्शकों का दिल जीत लिया था, जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई थी।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n

\r\nनिधन और अंतिम संस्कार
\r\nराजू तालीकोटे को उडुपी में फिल्म की शूटिंग के दौरान अचानक सीने में दर्द हुआ। उन्हें तुरंत मणिपाल के केएमसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके बेटे ने पुष्टि की कि अभिनेता को पहले भी दिल का दौरा पड़ चुका था। कन्नड़ अभिनेता राजू तालीकोटे का अंतिम संस्कार उनके गृह जिले विजयपुरा के चिकसिंदगी गांव में किया जाएगा। उनके निधन पर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समेत फिल्म जगत के कई दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें