उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में खाकी को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। Bijnor Police Bribe Case में एक बेकसूर युवक को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में बड़ी कार्रवाई की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने साहनपुर चौकी प्रभारी (दरोगा) समेत चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन सभी के खिलाफ नजीबाबाद थाने में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि उसके पास पुलिसकर्मियों द्वारा की गई पैसों की डिमांड की पूरी ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है।

रात डेढ़ बजे पानीपत से युवक को उठाया नजीबाबाद थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा के पानीपत जिले के गांव पत्थरगढ़ निवासी अमजद मजीदी ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत दी है। अमजद का आरोप है कि 11-12 नवंबर की दरम्यानी रात करीब 1:30 बजे चार लोग उनके घर पहुंचे और खुद को बिजनौर पुलिस का हिस्सा बताया। इन पुलिसकर्मियों ने अमजद के भतीजे हमजा को हत्या के प्रयास और जंगल में अवैध लकड़ी काटने जैसे गंभीर मुकदमों में वांछित बताकर हिरासत में ले लिया।

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶

शिकायत के अनुसार, उस दौरान दरोगा कुलवीर सिंह पुलिस की वर्दी में थे, जबकि अन्य तीन पुलिसकर्मी—गौरव, विजयपाल और उपेंद्र—सादे कपड़ों में थे। पुलिसकर्मी हमजा को एक निजी कार में बैठाकर अपने साथ ले जाने लगे। घबराए हुए अमजद भी उनके पीछे-पीछे सनौली थाने तक पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना के पास रोकी गाड़ी, मांगी 5 लाख की रिश्वत अमजद ने दरोगा कुलवीर सिंह से गुहार लगाई कि उनका भतीजा हमजा बिल्कुल निर्दोष है और पूछताछ के लिए बुलाने पर वे खुद उसे पेश कर देंगे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनकी एक न सुनी। इसके बाद यूपी की सीमा में कैराना से पहले एक सुनसान सड़क पर पुलिस की गाड़ी रोक दी गई।

आरोप है कि वहां विजयपाल नामक पुलिसकर्मी ने हमजा को छोड़ने के एवज में सीधे 5 लाख रुपये की मांग रख दी। अमजद ने पुलिसकर्मियों को खर्चे के नाम पर 10-20 हजार रुपये देने की पेशकश की, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया और 5 लाख की भारी रकम पर अड़े रहे।

जेल भेजने की धमकी और चौकी पर फिर से सौदेबाजी आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने रकम न देने पर अमजद को धमकी दी कि सुबह 7 बजे तक साहनपुर पुलिस चौकी पहुंच जाना, वरना हमजा को जेल भेज दिया जाएगा। सुबह जब अमजद अपने साथियों के साथ साहनपुर चौकी पहुंचे, तो दरोगा कुलवीर सिंह ने कथित तौर पर व्हाट्सएप मैसेज के जरिए विजयपाल का नंबर भेजा।

सुबह करीब 10:30 बजे विजयपाल, गौरव और उपेंद्र फिर चौकी पहुंचे और दोबारा 5 लाख रुपये मांगे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने साफ कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो हमजा को ऐसे संगीन मुकदमे में फंसाएंगे, जिसमें हाईकोर्ट से भी जमानत नहीं मिल सकेगी।

ऑडियो रिकॉर्डिंग से खुली पोल, चारों पुलिसकर्मी सस्पेंड इस पूरी सौदेबाजी के दौरान अमजद के साथी नौशाद ने बड़ी चालाकी से मोबाइल में पुलिसकर्मियों की बातचीत रिकॉर्ड कर ली। इस ऑडियो सबूत के साथ मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। गुरुवार को पुलिस महकमे को औपचारिक शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

ऑडियो और शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए बिजनौर एसपी के सख्त आदेश पर दरोगा कुलवीर सिंह, विजयपाल, गौरव और उपेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही चौकी इंचार्ज सहित चारों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें