उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले (Bijnor) से महिलाओं के खिलाफ अपराध का एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। जिले के किरतपुर थाना क्षेत्र में एक महिला को पहले तीन तलाक (Triple Talaq) देकर घर से निकाला गया और बाद में घर बसाने की आड़ में उसके साथ जबरन हलाला (Forced Halala) कराया गया। पीड़िता की शिकायत पर बिजनौर पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी (देवर) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विवाद के बाद दिया गया था तीन तलाक पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, पीड़िता का निकाह करीब दो वर्ष पूर्व किरतपुर निवासी मुजम्मिल के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी और ससुराल वालों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मुजम्मिल ने महिला को कथित तौर पर तीन तलाक देकर उसे घर से बाहर निकाल दिया।
मर्जी के खिलाफ जबरन हलाला और शारीरिक शोषण पीड़िता का आरोप है कि तलाक के कुछ समय बाद जब उसने अपना घर दोबारा बसाने और पूर्व पति के पास वापस लौटने की इच्छा जताई, तो ससुराल पक्ष ने उसके सामने एक अमानवीय शर्त रख दी। ससुराल वालों ने कहा कि वापस आने के लिए उसे 'हलाला' की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
शिकायत के अनुसार, महिला के देवर शाहनवाज ने हलाला के नाम पर उसके साथ सारी रात जबरदस्ती की और उसका शारीरिक व मानसिक शोषण किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पूर्व पति, सास और देवर ने मिलकर उसे प्रताड़ित किया और धमकी दी कि उसे सभी को इसी तरह खुश रखना होगा। इस अमानवीय व्यवहार और उत्पीड़न से टूट चुकी पीड़िता ने अंततः 14 अक्टूबर को किरतपुर थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›🏪 आपके शहर के ऑफर
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बिजनौर के एसपी (SP) कृष्ण कुमार बिश्नोई ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 अक्टूबर को इस जघन्य अपराध के मुख्य आरोपी शाहनवाज (देवर) को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
एसपी बिश्नोई ने आश्वस्त किया है कि मामले में नामजद पीड़िता के फरार पूर्व पति मुजम्मिल और ससुराल के अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sabse pehle comment karne wale banein.