नवंबर महीने की शुरुआत शनिवार से हो रही है, और यह अपने साथ कई बड़े वित्तीय और प्रशासनिक बदलाव लेकर आ रहा है। ये बदलाव सीधे आमजन की दैनिक लाइफ और जेब पर असर डालेंगे। गैस सिलेंडर (LPG) के नए रेट से लेकर बैंक नॉमिनी और आधार कार्ड (Aadhaar Card) अपडेशन के नियम तक, 1 नवंबर 2025 से लागू होने वाले इन प्रमुख बदलावों को जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।READ ALSO:-यूपी में अब सवारी वाहनों में सामान लादना पड़ेगा भारी: परिवहन और GST विभाग ने बनाया जॉइंट एक्शन प्लान, हर 15 दिन में चलेगा महा-अभियान
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

आइए सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं इन 5 बड़े बदलावों के बारे में:

\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

1. गैस सिलेंडर (LPG, CNG, PNG) के दामों में बदलाव

\r\n\r\n
सरकारी गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दाम अपडेट करती हैं।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    LPG के दाम: 1 नवंबर को दाम फिर से अपडेट होंगे। पिछले कुछ महीनों से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर हैं, लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में अक्सर बदलाव होता है। कमर्शियल गैस के दामों में बदलाव का सीधा असर रेस्टोरेंट और घर के बजट पर पड़ता है।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    CNG और PNG के रेट: LPG के अलावा, गैस कंपनियां सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) के नए दाम भी जारी कर सकती हैं।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    ATF: एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम भी अपडेट होंगे, जिसका असर हवाई टिकट के किराए पर पड़ सकता है।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n

2. क्रेडिट कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव (SBI Card)

\r\n\r\n
देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए ये बदलाव उनकी जेब को प्रभावित करेंगे:
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    थर्ड पार्टी ऐप शुल्क: यदि आप थर्ड पार्टी ऐप्स के माध्यम से बच्चों की स्कूल या कॉलेज की फीस जमा करते हैं, तो 1 नवंबर से 1 फीसदी ज्यादा चार्ज देना पड़ेगा।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    अनसिक्योर्ड कार्ड चार्ज: अनसिक्योर्ड कार्ड पर अब करीब 3.75% चार्जेस वसूले जाएंगे।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    वॉलेट लोडिंग शुल्क: SBI क्रेडिट कार्ड धारक ₹1,000 से ज्यादा वॉलेट लोड करने पर 1 फीसदी शुल्क देंगे।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    चेक से पेमेंट: क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान चेक से करने पर ₹200 का शुल्क भरना पड़ेगा। वहीं, POS (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन से पेमेंट करने पर कोई चार्ज नहीं देना होगा।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

3. खाते में 4 नॉमिनी जोड़ने की सुविधा (बैंकिंग सेक्टर)

\r\n\r\n
यह बदलाव बैंकिंग सेक्टर से जुड़ा सबसे अहम और सुरक्षा को लेकर लाया गया है नियम है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    4 नॉमिनी: 1 नवंबर 2025 से बैंक कस्टमर्स अपने खाते और लॉकर के लिए चार नॉमिनी तक जोड़ सकेंगे।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    हिस्सेदारी तय: बैंक ग्राहक अब सभी नॉमिनी की हिस्सेदारी भी तय कर सकेंगे, कि किसको कितना हिस्सा देना होगा, जिससे भविष्य में दावेदारों के बीच विवाद की संभावना कम होगी।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

4. आधार कार्ड (Aadhaar) अपडेशन होगा सरल

\r\n\r\n
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार कार्ड से जुड़े नियमों को सरल बना रहा है:
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    ऑनलाइन अपडेट सुविधा: अब नाम, एड्रेस, डेट ऑफ बर्थ और कॉन्टैक्ट नंबर को अपडेट करने की सुविधा ऑनलाइन दी जा रही है।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    ऑटोमेटिक वेरिफिकेशन: नए बदलावों के तहत, आधार डेटा को पैन कार्ड (PAN Card), पासपोर्ट, राशन कार्ड, मनरेगा और स्कूल रिकॉर्ड डेटाबेस से ऑटोमेटिक वेरिफाई किया जा सकेगा।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    दस्तावेज़ अपलोड की जरूरत नहीं: वेरिफिकेशन के लिए अब आपको कोई भी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने की जरुरत नहीं होगी, जिससे अपडेशन का प्रोसेस तेज और आसान हो जाएगा।
    \r\n
  • \r\n
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें