पूर्वी यूक्रेन के क्रामाटोर्स्क में 8 अक्टूबर को रूसी हमले में यात्री बसों को निशाना बनाया गया। यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक हमले में अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 18 लोग घायल हैं। शुरुआती रिपोर्टों में मृतकों की संख्या 30 बताई गई थी। 

रिपोर्टों के मुताबिक हमला उस सड़क पर हुआ, जहां उस समय दो यात्री बसें चल रही थीं। हमले के बाद मौके पर बसें जल गईं और आसपास के इलाके में मलबा फैल गया। यूक्रेनी अधिकारियों ने इसे नागरिकों को निशाना बनाने वाला हमला बताया है। रूस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

क्रामाटोर्स्क और स्लोवियांस्क में परिवहन बंद

हमले के बाद डोनेट्स्क क्षेत्र के प्रमुख वादिम फिलाश्किन ने क्रामाटोर्स्क और पड़ोसी शहर स्लोवियांस्क में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं निलंबित करने का आदेश दिया। अधिकारियों ने सुरक्षा स्थिति बिगड़ने को इसका कारण बताया है। 

एक दिन पहले रिहायशी इमारत पर हमला

इससे पहले यूक्रेन के प्रिलुकी शहर में रूसी मिसाइल हमले से एक रिहायशी इमारत तबाह हो गई थी। वहां मरने वालों की संख्या 22 तक पहुंची, जिसमें पांच बच्चे शामिल थे। 54 लोग घायल बताए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कीव में भी बिजली संकट गहराया

रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच राजधानी कीव में आपात बिजली कटौती की गई है। ऊर्जा कंपनी DTEK के मुताबिक राष्ट्रीय ग्रिड ऑपरेटर Ukrenergo ने आपात बिजली कटौती के निर्देश दिए हैं। बुधवार रात कीव में ड्रोन हमलों में भी लोगों के मारे जाने और घायल होने की सूचना सामने आई थी। 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने क्रामाटोर्स्क हमले की निंदा करते हुए कहा कि हमले में आम नागरिकों को निशाना बनाया गया। उन्होंने रूस के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की बात भी कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें