लखनऊ (Lucknow): नए साल के आगमन से पहले ही उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Govt) ने परिवहन निगम के हजारों कर्मचारियों को खुश कर दिया है। सरकार ने यूपी रोडवेज (UPSRTC) में काम करने वाले 37,000 से अधिक संविदा ड्राइवरों और कंडक्टरों के वेतन में बढ़ोतरी (UP Roadways Salary Hike) का ऐलान किया है। यह बढ़ा हुआ मानदेय और नई प्रोत्साहन योजनाएं 1 जनवरी 2026 से लागू होंगी।READ ALSO:-यूपी में ठंड का 'टर्चर' शुरू! पछुआ हवाओं ने धूप को किया बेअसर, गलन से कांप रहे लोग; AQI सुधरा लेकिन विजिबिलिटी हुई जीरो
\r\n\r\n\r\n\r\n
परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने चालकों और परिचालकों की मेहनत को देखते हुए उनकी जेब भरने का काम किया है। इस फैसले से सिटी बस सेवा से लेकर लंबी दूरी की बसों के स्टाफ को फायदा मिलेगा।
\r\n\r\n\r\n\r\n
प्रति किलोमीटर मानदेय में हुई बढ़ोतरी
\r\n\r\nसरकार ने सबसे पहले बेसिक मानदेय यानी प्रति किलोमीटर मिलने वाले पैसे में बढ़ोतरी की है। इससे हर महीने की कमाई में सीधा इजाफा होगा।
\r\n\r\n\r\n\r\n
- \r\n
- \r\n सिटी बस सेवा: ड्राइवर और कंडक्टर के मानदेय में 10 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। अब उन्हें 2.18 रुपये की जगह 2.28 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान होगा।\r\n \r\n
- \r\n अन्य क्षेत्र (General Areas): प्रदेश भर में अन्य रूटों पर चलने वाले चालकों (Drivers) को अब 2.20 रुपये प्रति किलोमीटर और परिचालकों (Conductors) को 2.16 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जाएगा। यानी इनके मानदेय में करीब 14 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई है।\r\n \r\n
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
'नवीन उत्तम' और 'उत्कृष्ट' प्रोत्साहन योजनाएं शुरू
\r\n\r\nयोगी सरकार ने केवल किलोमीटर दर नहीं बढ़ाई है, बल्कि कर्मचारियों को ज्यादा काम करने के लिए प्रेरित करने हेतु दो नई शानदार योजनाएं भी शुरू की हैं।
\r\n\r\n\r\n\r\n
1. नवीन उत्तम प्रोत्साहन योजना (Navin Uttam Scheme): इस योजना का लाभ लेने के लिए ड्राइवर को 2 साल और कंडक्टर को 4 साल की लगातार सेवा पूरी करनी होगी। साथ ही साल में 288 दिन ड्यूटी और न्यूनतम किलोमीटर का लक्ष्य (ड्राइवर- 66,000 km, कंडक्टर- नियमानुसार) पूरा करना होगा। शर्त यह है कि कोई दुर्घटना न हुई हो।
\r\n\r\n\r\n\r\n
- \r\n
- \r\n कितना मिलेगा पैसा? इस योजना के तहत ड्राइवर को कुल 18,687 रुपये (वेतन + 4000 प्रोत्साहन) और कंडक्टर को 18,418 रुपये (वेतन + 4000 प्रोत्साहन) का भुगतान किया जाएगा।\r\n \r\n
\r\n\r\n
2. नवीन उत्कृष्ट प्रोत्साहन योजना (Navin Utkrisht Scheme): यह योजना उन कर्मचारियों के लिए है जो और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इसमें साल में 78,000 किलोमीटर बस चलानी होगी।
\r\n\r\n\r\n\r\n
- \r\n
- \r\n कितना मिलेगा पैसा? इसमें ड्राइवर को कुल 21,687 रुपये (वेतन + 7000 प्रोत्साहन) और कंडक्टर को 21,418 रुपये (वेतन + 7000 प्रोत्साहन) मिलेंगे।\r\n \r\n
\r\n\r\n
पुराने और वफादार कर्मचारियों के लिए 'लॉयल्टी बोनस'
\r\n\r\nयूपी रोडवेज ने अपने पुराने और अनुभवी संविदा कर्मियों का भी खास ख्याल रखा है। 'प्रतिधारण/वफादारी प्रोत्साहन' (Loyalty Incentive) के तहत वरिष्ठता के आधार पर अलग से पैसा मिलेगा।
\r\n\r\n\r\n\r\n
- \r\n
- \r\n 20 साल पुराने कर्मचारी: 1500 रुपये प्रति माह अतिरिक्त।\r\n \r\n
- \r\n 10 साल पुराने कर्मचारी: 750 रुपये प्रति माह अतिरिक्त।\r\n \r\n
\r\n\r\n
इसके अलावा, अगर कोई कर्मचारी महीने में 24 दिन ड्यूटी करता है, 6000 किलोमीटर बस चलाता है और 50% यात्री लोड फैक्टर लाता है, तो उसे 4000 रुपये का अतिरिक्त भुगतान भी किया जाएगा।
\r\n\r\n\r\n\r\n
निगम और कर्मचारी दोनों को होगा फायदा
\r\n\r\nउत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के प्रबंध निदेशक प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि फिलहाल निगम में कुल 37,238 संविदा चालक-परिचालक और आउटसोर्स कर्मचारी तैनात हैं। उन्होंने कहा, "इस योजना के लागू होने से कर्मचारी बस संचालन में और अधिक ईमानदारी और मेहनत दिखाएंगे। जब कर्मचारी खुश होगा, तो यात्री सेवा बेहतर होगी और निगम का मुनाफा भी बढ़ेगा।"
\r\n\r\n\r\n\r\n
योगी सरकार का यह फैसला यूपी रोडवेज के हजारों परिवारों के लिए राहत लेकर आया है। महंगाई के दौर में मानदेय में वृद्धि और प्रोत्साहन राशि (Incentives) मिलने से निश्चित रूप से कर्मचारियों का जीवन स्तर सुधरेगा। 1 जनवरी से लागू होने वाली इस योजना का कर्मचारियों ने स्वागत किया है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
योगी सरकार ने यूपी रोडवेज के 37,000 संविदा ड्राइवर-कंडक्टरों का वेतन बढ़ा दिया है। 1 जनवरी से ड्राइवरों को 2.20 रुपये और कंडक्टरों को 2.16 रुपये प्रति किमी की दर से मानदेय मिलेगा। इसके अलावा 'उत्तम' और 'उत्कृष्ट' प्रोत्साहन योजनाओं के तहत वेतन 21,000 रुपये तक जा सकता है। पुराने कर्मचारियों को लॉयल्टी बोनस भी मिलेगा।
Sabse pehle comment karne wale banein.