आजकल अनजान कॉल से लोग सिर्फ परेशान ही नहीं, बल्कि डरे हुए भी रहते हैं क्योंकि किसी को नहीं पता होता कि किस अनजान नंबर के पीछे कौन सा फ्रॉड छुपा है। इसी समस्या को देखते हुए, कॉलर आईडी ऐप ट्रूकॉलर एक क्रांतिकारी बदलाव लेकर आया है। अब यह ऐप सिर्फ कॉल करने वाले का नाम ही नहीं बताएगा, बल्कि एक नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर की मदद से यह भी बताएगा कि वह कॉल क्यों कर रहा है।READ ALSO:-मेरठ में साइबर ठगों का 'सिविल डिफेंस' वाला दांव: 12.70 लाख की ठगी से कारोबारी सदमे में, तीन और लोग बने शिकार
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
यह नया फीचर लोगों को संभावित धोखेबाजों से सतर्क रहने और उनसे बचने में मदद करेगा।
\r\n\r\n

 

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
कैसे काम करेगा यह नया फीचर?
\r\n\r\n
अब जब भी आपके फोन पर किसी अनजान नंबर से कॉल आएगी, ट्रूकॉलर कॉलर के नाम के साथ-साथ एक छोटा सा विवरण भी दिखाएगा। उदाहरण के लिए, यह बता सकता है कि "कॉलर शायद कोई डिलीवरी वाला है," "कोई इंश्योरेंस एजेंट है," या "इस नंबर से स्कैम की रिपोर्ट आई है।" यह जानकारी आपको रियल टाइम में, यानी जैसे ही फोन की घंटी बजेगी, स्क्रीन पर दिखाई देगी।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
ट्रूकॉलर के CEO रिशित झुनझुनवाला ने कहा, "हमारा मकसद सिर्फ यह बताना नहीं है कि कौन कॉल कर रहा है, बल्कि यह भी समझाना है कि वह क्यों कर रहा है।"
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
AI इंजन से मिलती है मदद
\r\n\r\n
यह नया एआई इंजन हर दिन करोड़ों कॉल्स, मैसेजेस और यूजर्स के फीडबैक से सीखता है। यह सिस्टम सिर्फ पुराने डेटाबेस पर निर्भर नहीं रहता, बल्कि हर सेकंड खुद को अपडेट करता रहता है। अब कॉलर आईडी में सिर्फ नाम नहीं, बल्कि एक लाइन की एआई समरी भी दिखेगी, जिसमें सैकड़ों यूजर्स के कमेंट्स का सार होगा, जिससे आप कॉल उठाने या न उठाने का फैसला आसानी से कर सकेंगे।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
आपको बता दें कि 2024 में ट्रूकॉलर ने 56 बिलियन से भी ज्यादा स्पैम और फ्रॉड कॉल्स को ब्लॉक किया था। दुनिया भर के 190 से भी ज्यादा देशों में इसके करोड़ों यूजर्स हैं, और यह लगातार अपनी AI टेक्नोलॉजी को बेहतर कर रहा है ताकि लोगों को सुरक्षित रखा जा सके।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें