आगरा: इस साल शरद पूर्णिमा पर ताजमहल की 'चमकी' देखने का इंतजार कर रहे देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने 5 से 9 अक्टूबर तक मून लाइट में ताजमहल दीदार के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। पहले ही दिन 200 से अधिक टिकटें बुक हो चुकी हैं, जो पर्यटकों में इस अनूठे अनुभव के प्रति उत्साह को दर्शाता है। यदि आप भी चांदी सी रात में जगमगाते ताजमहल के दीदार का सपना संजोए हैं, तो अपनी टिकटें जल्द बुक कर लें।READ ALSO:-उत्तर प्रदेश में शिक्षा क्रांति: अब 'बोलेंगी' किताबों की तस्वीरें! IIIT प्रयागराज बना रहा खास AI टूल, 19 लाख दृष्टिबाधितों को मिलेगा लाभ
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
शरद पूर्णिमा पर क्यों खास है 'चमकी' का नजारा?
\r\n\r\n
वरिष्ठ टूरिस्ट गाइड शमशुद्दीन बताते हैं कि "चमकी" वह अद्भुत नजारा है जब चांदनी रात में चंद्रमा की किरणें ताजमहल के धवल संगमरमरी बदन पर पड़ती हैं। ताजमहल में जड़े बेशकीमती (सेमी-प्रीसियस और प्रीसियस) पत्थर चंद्रमा की रोशनी में ऐसे चमकते हैं, जैसे वे हीरे-मोती हों। यह दृश्य इतना मनमोहक होता है कि इसे देखने के लिए पर्यटक साल भर इंतजार करते हैं। साल में केवल पांच दिन ही यह 'चमकी' देखी जा सकती है, और शरद पूर्णिमा के आसपास यह सबसे भव्य रूप में होती है। इस साल शरद पूर्णिमा 7 अक्टूबर को है, इसलिए इससे दो दिन पहले और दो दिन बाद तक पर्यटक इस अलौकिक दृश्य का आनंद ले सकेंगे।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खुलता है रात में ताजमहल
\r\n\r\n
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ASI हर पूर्णिमा पर पांच दिन के लिए रात में ताजमहल को पर्यटकों के लिए खोलता है। वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि मून लाइट में ताजमहल देखने के लिए एक दिन में अधिकतम 400 पर्यटकों को ही अनुमति दी जाती है। रात 8 बजे से देर रात 12 बजे तक, पर्यटकों को 50-50 के समूहों में ताजमहल में प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्येक समूह को 30 मिनट का समय मिलेगा, ताकि वे शांति से इस ऐतिहासिक स्मारक की सुंदरता को निहार सकें। ASI ने पर्यटकों के लिए वीडियो प्लेटफॉर्म से भी दीदार की पूरी तैयारी कर ली है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
ऐसे करें ऑनलाइन टिकट बुक, जानें दरें
\r\n\r\n
मून लाइट में ताजमहल दीदार के लिए आप ASI की आधिकारिक वेबसाइट asi.payumoney.com या www.asiagracircle.in पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    विदेशी पर्यटक: 750 रुपये
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    भारतीय पर्यटक: 510 रुपये
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    बच्चे: 500 रुपये
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
इसके अलावा, जो पर्यटक ताजमहल के करीब से 'चमकी' का अनुभव नहीं कर पाते, वे यमुना किनारे मेहताब बाग के पास स्थित एडीए ताज व्यू पॉइंट से भी इसका दीदार कर सकते हैं। इस पॉइंट से 50 रुपये का टिकट लेकर आप मून लाइट में ताजमहल का नजारा ले सकते हैं, जिसके लिए एडवांस बुकिंग की आवश्यकता नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें