बिजनौर (शकील अहमद ब्यूरो चीफ बिजनौर)
\r\n\r\nनूरपुर (बिजनौर): अपराध नियंत्रण एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से थाना नूरपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पैदल गश्त की। पुलिस टीम ने कस्बे के मुख्य बाजार और विशेष रूप से सराफा बाजार में सघन गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।READ ALSO:-
\r\n\r\n\r\n\r\n
इस दौरान, पुलिस अधिकारियों ने बाजार में मौजूद व्यापारियों, दुकानदारों और खरीदारी करने आए आमजनों से सीधे संवाद स्थापित किया। उन्होंने व्यापारियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पैदल गश्त के साथ-साथ, पुलिस टीम ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। इसमें बाजार में लगे CCTV कैमरों की स्थिति, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के पॉइंट्स और विशेषकर रात्रि के समय की प्रकाश व्यवस्था ( लाइटिंग) का गहनता से अवलोकन किया गया।
\r\n\r\n
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
निरीक्षण के दौरान पाई गई कुछ कमियों को लेकर या सुधार के अवसरों पर पुलिस ने व्यापारियों और संबंधित लोगों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और बाजार में एक सुरक्षित माहौल बना रहे। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य आमजन में विश्वास और असामाजिक तत्वों में भय का संचार करना है।
जंतर–मंतर गेम खेलें।
पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर।
खेलें ▶
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें
Join ›
Sabse pehle comment karne wale banein.