मेरठ: महज सात दिन पहले जहां 'ड्रीम गर्ल' और सांसद हेमा मालिनी की मौजूदगी में जश्न का माहौल था, आज वहां कानूनी कार्रवाई का साया मंडरा रहा है। मेरठ के प्रतिष्ठित जैना ज्वेलर्स का शास्त्रीनगर स्थित नया भव्य शोरूम उद्घाटन के एक हफ्ते के भीतर ही गंभीर विवादों में घिर गया है। आवास एवं विकास परिषद ने शोरूम को अवैध निर्माण का नोटिस थमाते हुए 15 दिनों के भीतर जवाब तलब किया है।READ ALSO:-'मांस खाने वाले हिंदुओं का वंश हो जाएगा खत्म', यति नरसिंहानंद का सबसे बड़ा बयान, गिरिराज के सामने खाई मोदी-योगी पर चुप रहने की कसम
\r\n\r\n\r\n\r\n
जश्न के 7 दिन बाद...नोटिस का 'झटका'
\r\n\r\n22 सितंबर को जैना ज्वेलर्स ने अपने 100 साल पूरे होने के शताब्दी वर्ष के मौके पर इस तीसरे शोरूम का भव्य उद्घाटन कराया था, जिसका फीता खुद हेमा मालिनी ने काटा था। लेकिन इस जश्न की चमक फीकी पड़ गई जब मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर हुई एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विकास परिषद ने इसे अवैध करार दे दिया। आरोप है कि आवासीय प्लॉट का भू-उपयोग बदले बिना ही उस पर एक विशाल व्यावसायिक शोरूम खड़ा कर दिया गया।
\r\n\r\n 
अधिकारियों पर मिलीभगत के गंभीर आरोप
\r\n\r\nइस मामले में आरटीआई एक्टिविस्ट लोकेश खुराना ने सीधे-सीधे विकास परिषद के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब यह निर्माण हो रहा था, तभी से शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन अधिकारियों ने आंखें मूंद रखी थीं। खुराना ने दावा किया कि शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में ऐसे कई और भी अवैध निर्माण हैं, जिन पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
\r\n\r\n 
क्या कहता है विकास परिषद?
\r\n\r\nविवाद बढ़ने पर परिषद के अधिशासी अभियंता (एसई) राजीव कुमार ने सफाई देते हुए कहा, "जैना ज्वेलर्स का नक्शा कंपाउंड हुआ था। अब इस बात की जांच की जा रही है कि निर्माण स्वीकृत नक्शे के अनुसार है या नहीं।" उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर जांच में कोई भी गड़बड़ी पाई जाती है, तो नियमों के तहत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
\r\n\r\nफिलहाल, 100 साल पुराने इस प्रतिष्ठित ब्रांड के नए शोरूम का भविष्य नोटिस की मियाद पूरी होने और जांच के नतीजों पर टिका है, जिसने उद्घाटन के जश्न को एक बड़े विवाद में बदल दिया है।
Sabse pehle comment karne wale banein.