उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने कुलवंत सिंह स्टेडियम में आयोजित भव्य पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह में शिरकत की। CM Yogi Meerut Visit के दौरान मुख्यमंत्री ने देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए कई ऐतिहासिक घोषणाएं कीं। सीएम ने वीरता पुरस्कार से सम्मानित सैनिकों की राशि दोगुनी करने, मकान खरीद पर स्टांप शुल्क की छूट 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने और शहीद सैनिकों के आश्रितों को उनके गृह जनपद या नजदीकी जिले में सरकारी नौकरी देने का बड़ा ऐलान किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 8 जिलों में नवनिर्मित सैनिक कार्यालयों का लोकार्पण भी किया।
पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए सीएम योगी की बड़ी घोषणाएं समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक सैनिक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता; केवल उसकी वर्दी बदलती है, लेकिन राष्ट्र के प्रति उसका संकल्प हमेशा अडिग रहता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश वीरों की भूमि है, जहां लगभग 20 लाख सैनिकों का विशाल परिवार निवास करता है। पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिवारों के सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए राज्य सरकार ने तीन बड़े निर्णय लिए हैं:
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶उत्तर प्रदेश में देश विरोधी ताकतों, आतंकियों और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है...
'उन्हें' हमने पहले ही मिट्टी में दफन कर दिया है... pic.twitter.com/FQ5D2f8Kv5— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 14, 2026
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
वीरता पुरस्कार की राशि दोगुनी: सरकार ने सभी श्रेणियों के वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले सैनिकों को दी जाने वाली एकमुश्त आर्थिक सहायता और वार्षिकी (वार्षिक भत्ता) दोनों को दोगुना करने का फैसला किया है।
मकान पर 50 लाख तक स्टांप शुल्क छूट: सैनिकों को आवासीय सुविधा में राहत देते हुए मकान खरीदने पर स्टांप शुल्क में मिलने वाली छूट की सीमा को 20 लाख रुपये से बढ़ाकर सीधे 50 लाख रुपये तक के मूल्यांकन वाले मकानों पर लागू करने की घोषणा की गई है।
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →सभी ऑफर देखें →गृह जिले में मिलेगी नौकरी: बलिदानी सैनिकों के परिवारों की सुविधा के लिए व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब शहीद के परिवार के पात्र सदस्य को किसी दूरस्थ स्थान के बजाय उसके गृह जनपद या नजदीकी जिले में ही नौकरी प्रदान की जाएगी।
पहले माफियाराज और कट्टे से होती थी मेरठ की पहचान मेरठ के बदलते स्वरूप पर चर्चा करते हुए सीएम योगी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक दौर ऐसा भी था जब मेरठ की पहचान माफियाराज, अवैध कटान, कट्टा और वाहन चोरी जैसी घटनाओं से होने लगी थी। उस समय किसान गन्ना भुगतान के लिए दर-दर भटकते थे और हक मांगने पर पुलिस किसानों पर लाठियां बरसाती थी। चीनी मिलों पर ताले लटके रहते थे और खेतों में सिंचाई के लिए बिजली तक नहीं मिलती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार में मेरठ की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। अब यह जिला 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट' (ODOP) के तहत खेल उत्पादों के निर्माण में वैश्विक स्तर पर अपनी नई पहचान बना रहा है।
क्रांति धरा मेरठ में आयोजित 'पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह' में...https://t.co/86rdlDwD5g
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 14, 2026
आतंकियों को मिट्टी में दफन किया, डिफेंस उत्पादन 55 गुना बढ़ा राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में आतंकियों और देश विरोधी ताकतों के लिए कोई जगह नहीं बची है, उन्हें पहले ही मिट्टी में दफन कर दिया गया है। पहले आतंकी हमलों के बाद सरकारें केवल डोजियर भेजकर औपचारिकता निभाती थीं, लेकिन आज हमलावरों की हेकड़ी निकाल दी गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013-14 की तुलना में देश का डिफेंस उत्पादन 55 गुना बढ़ा है, जिसमें उत्तर प्रदेश की अहम भागीदारी है। लखनऊ और कानपुर में स्वदेशी राइफल के पार्ट्स और गोला-बारूद का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही एटीएस (ATS) द्वारा देवबंद से लेकर सीमावर्ती इलाकों तक स्लीपर सेल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
समारोह में जुटे दिग्गज और सुरक्षा के कड़े इंतजाम गाजीपुर के गहमर गांव और प्रदेश के 2,685 बलिदानियों को नमन करते हुए सीएम ने कहा कि युवाओं को सेना के लिए तैयार करने हेतु प्रदेश में नए सैनिक स्कूल बनाए जा रहे हैं। समारोह में पूर्व सैनिकों की पेंशन, स्पर्श पोर्टल पंजीकरण, चिकित्सा और रोजगार से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पीसीडीए और बैंक अधिकारी भी मौजूद रहे। मंच पर मंत्री सोमेंद्र तोमर, दिनेश खटीक, सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद अरुण गोविल, महापौर हरिकांत आहलूवालिया और विधायक अमित अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए शहर में करीब एक हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। कार्यक्रम के उपरांत सीएम राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर के आवास पर उनके पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करने भी पहुंचे।
Sabse pehle comment karne wale banein.