मेरठ। "10 रुपये का बिस्कुट कितने का है जी..." इस एक डायलॉग से सोशल मीडिया पर छा जाने वाले मेरठ के इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती (Shadab Jakati) एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। हाल ही में एक वीडियो को लेकर जेल की हवा खा चुके शादाब अब एक नए वीडियो के चलते डॉक्टरों के निशाने पर आ गए हैं। इस वीडियो में शादाब डॉक्टर के वेश में मरीज का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं, जिसे चिकित्सा समुदाय ने "बेहद शर्मनाक" करार दिया है।READ ALSO:-1.5 करोड़ की 'डिफेंडर' का भौकाल पड़ा भारी: इटावा में 'सिस्टम' हैंग करने निकले थे मृदुल तिवारी, पुलिस ने थमा दी 57 हजार की पर्ची!
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
क्या है नए वीडियो का विवाद? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में शादाब जकाती डॉक्टर की भूमिका में हैं। वह एक मरीज की आंखों का चेकअप करने का नाटक करते हैं। वीडियो के अंत में शादाब कहते हैं, "ये अंधा ही ठीक है, इसे दिखाई देगा तो यह फिर लड़कियों को ताड़ेगा।"
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
इस वीडियो पर मेरठ के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रेम सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा, "डॉक्टरों को मरीज भगवान का दर्जा देते हैं। वे इस उम्मीद से आते हैं कि डॉक्टर उनकी पीड़ा दूर करेगा। शादाब जकाती का यह वीडियो डॉक्टरों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला और उनके चरित्र हनन का एक शर्मनाक प्रयास है। समाज में ऐसे वीडियो गलत संदेश देते हैं।"
\r\n\r\n

 यह फोटो डॉ प्रेम सिंह का है। जिन्होंने की शिकायत की है।

\r\n\r\n
"ऐसे व्यक्ति को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी" डॉ. प्रेम सिंह ने प्रशासन से शादाब जकाती के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह के अभद्र वीडियो शादाब बना रहे हैं, वह निंदनीय है। हाल ही में उन पर हुई FIR के बाद उन्हें इतनी आसानी से जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी। प्रशासन को उनके सोशल मीडिया खाते सीज करने चाहिए।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पहले इस वीडियो पर मचा था बवाल इससे पहले शादाब जकाती का एक और वीडियो विवादों में आया था, जिसमें वह एक परचून दुकानदार के रोल में थे। वीडियो में एक छोटी बच्ची सामान लेने आती है। शादाब बच्ची की मां की सुंदरता पर कमेंट करते हैं और फिर उनके घर जाकर महिला से कहते हैं, "तुम्हारी बच्ची सामान लेकर आई थी, अब तुम पैसे क्या दोगी? एक KISS ही दे दो।"
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर शादाब की जमकर आलोचना हुई थी और यूजर्स ने उन पर POCSO जैसी धाराओं में कार्रवाई की मांग की थी।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
कोर्ट से मिली राहत: "शांति भंग नहीं हो रही" इस मामले में इंचौली थाने में FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने शादाब को गिरफ्तार किया था। हालांकि, शादाब के वकील सैय्यद मोहम्मद जामिर ने बताया कि कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। वकील का तर्क था कि वीडियो में शादाब के साथ उनकी अपनी पत्नी और बेटी थीं। कोर्ट ने माना कि इस वीडियो से कोई शांति भंग नहीं हो रही है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
कौन हैं शादाब जकाती? मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के रहने वाले शादाब जकाती कभी सऊदी अरब में ड्राइवर का काम करते थे। वहीं से उन्होंने वीडियो बनाना शुरू किया। क्रिकेट के शौकीन शादाब का "10 वाला बिस्कुट का पैकेट कितने का है जी..." वीडियो जबरदस्त हिट हुआ, जिसे रैपर बादशाह और क्रिकेटर रिंकू सिंह जैसी हस्तियों ने भी कॉपी किया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
शिकायतकर्ता नेता के खिलाफ भी मामला दर्ज इस पूरे प्रकरण में एक नया मोड़ तब आया जब शादाब के खिलाफ शिकायत करने वाले भाजपा नेता राहुल ठाकुर के खिलाफ भी शिकायत दर्ज हो गई। मेरठ के मवाना कलां निवासी बिलाल मंसूरी ने आरोप लगाया कि शादाब प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल ठाकुर ने दिव्यांगजनों के प्रति अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की है, जिससे करोड़ों दिव्यांगों की गरिमा को ठेस पहुंची है। बिलाल ने राहुल ठाकुर के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन