इटावा: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) और यूट्यूब की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) शुक्रवार को अपने गृह जनपद इटावा पहुंचे. ग्रेटर नोएडा में रहने वाले मृदुल का अपने शहर में जोरदार स्वागत हुआ, लेकिन इस जश्न के बीच ट्रैफिक नियमों की जमकर धज्जियां भी उड़ीं. करीब 1.5 करोड़ की लैंड रोवर डिफेंडर (Defender) कार में सनरूफ से बाहर निकलकर रोड शो करना यूट्यूबर को महंगा पड़ गया. यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर उनके काफिले पर कुल 57 हजार रुपये का चालान काटा है.READ ALSO:-"मुसलमान को मकान क्यों बेचा, वापस दिलाओ": मेरठ के थापर नगर में मकान बेचने पर विरोध, हिंदू संगठनों का धरना
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

57 हजार का चालान और पुलिस की सख्ती

\r\n\r\n
मृदुल तिवारी के स्वागत में सैकड़ों गाड़ियों और बाइकों का काफिला सड़कों पर उतरा था. इस दौरान ट्रैफिक नियमों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया. शहर के मुख्य मार्गों पर हुड़दंग और खतरनाक ड्राइविंग को देखते हुए इटावा ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की.
\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
यातायात निरीक्षक सूबेदार सिंह ने जानकारी दी कि जुलूस में खतरनाक तरीके से ड्राइविंग (Dangerous Driving) करने पर कड़ी कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि काफिले में शामिल आठ वाहनों पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिससे यह राशि 40 हजार रुपये हो गई. वहीं, एक अन्य वाहन पर खतरनाक ड्राइविंग, प्रदूषण जांच न होने और बीमा न होने के चलते 17 हजार रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया. कुल मिलाकर 57 हजार रुपये की चालान रसीद थमा दी गई.
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

बिग बॉस 19 और 'अन्याय' का दर्द

\r\n\r\n
शहर के रामलीला ग्राउंड में आयोजित सम्मान समारोह में मृदुल तिवारी ने अपने फैंस से खुलकर बात की. बिग बॉस के घर से बेघर होने के सवाल पर उनका दर्द छलक उठा. पत्रकारों से बातचीत में मृदुल ने कहा, "बिग बॉस में मेरे साथ अन्याय हुआ है. मुझे सिर्फ चार वोट मिलने का हवाला देकर शो से बाहर कर दिया गया, जो मुझे बहुत खराब लगा."
\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
मृदुल ने कहा कि इटावा के लोगों ने उन्हें शो में खूब सपोर्ट किया, जिसके लिए वे आभारी हैं. उन्होंने कहा, "मैं शो में गेम खेलने नहीं, बल्कि 'रियल' बनकर गया था. अगर दोबारा मौका मिला तो फिर से बिग बॉस में जाऊंगा." उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि जीवन में अच्छे दोस्त बनाएं और ईश्वर पर भरोसा रखें.
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

फैंस का जमावड़ा और पुलिस का धन्यवाद

\r\n\r\n
रामलीला मैदान में मृदुल के साथ सेल्फी लेने के लिए युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. स्थिति यह थी कि उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच मंच तक ले जाना पड़ा. 25 साल बाद इटावा पहुंचे मृदुल ने अपनी मिट्टी के प्रति प्रेम जाहिर किया. कार्यक्रम के अंत में उन्होंने इटावा कोतवाली प्रभारी यशवंत सिंह का हाथ पकड़कर उनका विशेष धन्यवाद किया और सुरक्षा व्यवस्था के लिए आभार जताया.
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
मृदुल तिवारी की लोकप्रियता निश्चित रूप से युवाओं के सिर चढ़कर बोल रही है, लेकिन इटावा पुलिस ने इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वह सेलिब्रिटी ही क्यों न हो. रोड शो के दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है.
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
बिग बॉस 19 फेम यूट्यूबर मृदुल तिवारी के इटावा दौरे के दौरान उनके काफिले द्वारा ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस ने 57 हजार रुपये का चालान काटा है. मृदुल ने अपने बिग बॉस एविक्शन को अन्यायपूर्ण बताया और फैंस का शुक्रिया अदा किया.
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें