समाजवादी पार्टी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अंशु मलिक और महानगर अध्यक्ष हैविन खान के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने NAS कॉलेज मेरठ में प्राचार्य मनोज अग्रवाल को छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।READ ALSO:-बिजनौर: शिवाला कलां की पाठशाला में 'शक्ति' का पाठ, SHO ने छात्राओं को दिए सुरक्षा के टिप्स और फिर कराई दौड़
\r\n\r\n\r\n\r\n
छात्रसभा नेताओं ने बताया कि वर्ष 2017 के बाद से अब तक कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए गए हैं, जबकि यह लोकतंत्र की पहली सीढ़ी माने जाते हैं।
\r\n\r\n\r\n\r\n
छात्रों ने कही अपनी बात
\r\n\r\n- \r\n
- नेताओं ने कहा कि 2017 में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में आई है, तब से लगातार छात्रसंघ चुनाव स्थगित हैं। \r\n
- उनका आरोप है कि राज्य सरकार छात्रों की आवाज़ को दबाना चाहती है, ताकि शिक्षण संस्थानों में छात्रों के अधिकारों की बात कोई न उठा सके। \r\n
\r\n\r\n
छात्रसभा जिलाध्यक्ष अंशु मलिक ने कहा —
\r\n> “छात्रसंघ लोकतंत्र की नींव है, लेकिन सरकार इसे खत्म करने पर तुली है। अगर जल्द चुनाव नहीं कराए गए, तो हम आंदोलन को तेज करेंगे।”
\r\n\r\n\r\n> “छात्रसंघ लोकतंत्र की नींव है, लेकिन सरकार इसे खत्म करने पर तुली है। अगर जल्द चुनाव नहीं कराए गए, तो हम आंदोलन को तेज करेंगे।”
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
कठिनाइयों का सामना कर रहे छात्र
\r\n\r\n- \r\n
- सपा छात्रसभा नेताओं ने कहा कि छात्रसंघ न होने के कारण कॉलेजों में छात्रों की समस्याएं सीधे प्रशासन तक नहीं पहुंच पातीं। \r\n
- प्रवेश, परीक्षा और परिणाम से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण न होने से लाखों छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। \r\n
\r\nज्ञापन सौंपा गया
\r\nप्राचार्य श्री मनोज अग्रवाल को ज्ञापन सौंपते हुए छात्रसभा पदाधिकारियों ने मांग की कि NAS कॉलेज समेत प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शीघ्र छात्रसंघ चुनाव कराए जाएं।
\r\n\r\n
इस दौरान इकाई अध्यक्ष फैसल ग्यास, नौशाद मुखिया, शक्ति मलिक, सालिक सैफी, अशद मलिक, अर्श गाजी समेत कई छात्र मौजूद रहे।
\r\n
\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.