मेरठ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे 'सेवा पखवाड़े' के तहत रविवार को मेरठ में 'नमो मैराथन' का आयोजन किया गया। यह मैराथन 'नशा मुक्त युवा' थीम पर आधारित थी, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और नागरिकों ने हिस्सा लिया। मैराथन को भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।READ ALSO:-टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर फरार हुआ युवक, मेरठ में सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस कर रही है तलाश
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
मैराथन पूरी करने वाले शीर्ष 10 खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया, जिनमें पाँच पुरुष और पाँच महिला विजेता शामिल थे। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद धर्मपाल सिंह ने विजेताओं को उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें पुरस्कृत किया।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
'पीएम का जीवन हमें प्रेरणा देता है'
\r\n\r\n
इस अवसर पर संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन हम सभी के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि "हमारे प्रधानमंत्री का जीवन किसी चमत्कार से कम नहीं है।" उन्होंने बताया कि चाहे कोई त्योहार हो या उनका जन्मदिन, वे हमेशा देश की जनता के बीच रहकर उसे मनाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर जीवन में ईमानदारी और राष्ट्रभक्ति हो, तो कोई भी बाधा हमें नहीं रोक सकती, और यह प्रेरणा हमें अपने नेता से मिलती है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
सिंह ने कहा कि यह मैराथन सिर्फ एक खेल नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से समाज में समानता का संदेश भी दिया जा रहा है। जिस प्रकार मैराथन में सभी लोग, चाहे वे पुरुष हों या महिला, युवा हों या बुजुर्ग, एक साथ दौड़ते हैं, उसी प्रकार हमारे प्रधानमंत्री भी सभी को समान मानकर जनहित में कार्य करते हैं।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन