मेरठ। आजाद समाज पार्टी (असपा) के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ तीखा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दादरी से जातीय विद्वेष फैलाने की शुरुआत करने का आरोप लगाया और कहा कि सम्राट मिहिर भोज विवाद को सुप्रीम कोर्ट को सुलझाना चाहिए।READ ALSO:-रैपिड रेल उद्घाटन पर सियासी गर्मी! PM मोदी से सामूहिक रूप से मिलेंगे पश्चिमी यूपी के 22 जिलों के वकील, हाई कोर्ट बेंच की मांग के लिए मीटिंग में हुआ बड़ा फैसला
\r\n\r\n\r\n\r\n
चौ. चरण सिंह जिला कारागार के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए सांसद चंद्रशेखर ने कई बड़े दावे और गंभीर आरोप लगाए:
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
लोकसभा सदस्यता समाप्त करने की धमकी का दावा
\r\n\r\nसांसद चंद्रशेखर ने दावा किया कि उन्हें मेरठ जेल और सलावा जाने से रोकने का प्रयास किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने उन्हें धमकी दी कि अगर वह इन जगहों पर गए तो कोर्ट में चल रहे मुकदमों में उन्हें सज़ा कराकर उनकी लोकसभा सदस्यता समाप्त करा दी जाएगी।
\r\n\r\n\r\n\r\n
इस धमकी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें गुर्जर और मुस्लिम समाज के लोगों के हक के लिए अपनी लोकसभा सदस्यता जाने का कोई डर नहीं है क्योंकि वह पहले भी जेल में लंबा समय बिता चुके हैं।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
गुर्जर समाज के सम्मान पर हमला
\r\n\r\nसांसद ने दादरी और सलावा मामले में जेल भेजे गए लोगों के पक्ष में मजबूती से बात की। उन्होंने कहा कि:
\r\n\r\n- \r\n
- \r\n जेल भेजे गए गुर्जर समाज के लोग अपने महापुरुषों के स्वाभिमान और सम्मान की लड़ाई लड़ने आए थे, लेकिन पुलिस ने निर्दोष लोगों को जेल भेज दिया।\r\n \r\n
- \r\n इन लोगों को अपमान और जातिगत गालियां मिलीं, जो गुर्जर समाज के स्वाभिमान पर सीधा हमला है और समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।\r\n \r\n
- \r\n उन्होंने ग्वालियर में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के अपमान और समाज के लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज करने को भी गुर्जर समाज के अपमान से जोड़ा।\r\n \r\n
\r\n\r\n
15 दिन का अल्टीमेटम और आंदोलन की चेतावनी
\r\n\r\nसांसद चंद्रशेखर ने सरकार को 15 दिन का स्पष्ट अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि:
\r\n\r\n- \r\n
- \r\n यदि दादरी और सलावा मामले में बंद निर्दोष लोगों को 15 दिन में रिहा नहीं किया गया, तो असपा प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी।\r\n \r\n
\r\n\r\n
सांप्रदायिक आरोपों को नकारा
\r\n\r\nसलावा में हुए पथराव में मुस्लिम समाज के लोगों के हाथ होने संबंधी विधायक नंद किशोर के बयान पर सांसद चंद्रशेखर ने कड़ा रुख अपनाया और इसे हास्यास्पद आरोप बताया। उन्होंने कहा कि वह सलावा जाने की अनुमति न मिलने पर मुस्लिम समाज के लोगों से असपा जिला कार्यालय पर बातचीत करेंगे।
\r\n\r\nखबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें Join › \r\n\r\n
उन्होंने सरकार से जातीय संघर्ष कराने वाले और विवादित बोर्ड लगाने वाले का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने पश्चिम उत्तर प्रदेश को 'मिनी पाकिस्तान' बताकर 1857 की क्रांति भूमि का अपमान करने वाले बाबा को पुरस्कृत करने के लिए भी सरकार की आलोचना की।
Sabse pehle comment karne wale banein.