मेरठ, 3 अक्टूबर 2025: मेरठ का व्यस्त कमिश्नरी चौराहा शुक्रवार को एक 'हाई प्रोफाइल' दंगल का अखाड़ा बन गया। यहां शहर के प्रतिष्ठित होटल 'हारमनी इन' के मालिक के बेटे और एक युवा अधिवक्ता के बीच मामूली सी टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ा कि बात लात-घूंसों तक पहुंच गई। बीच सड़क पर हुई इस मारपीट का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद हंगामा सड़क से लेकर थाने तक चलता रहा।READ ALSO:-दोस्त ही बना 'जल्लाद': शराब के नशे में चॉपर से काटा दोस्त का गला, 3 महीने पुरानी रंजिश में लिया बदला
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
बस जरा सी टक्कर और शुरू हो गया 'दंगल'
\r\n\r\n
मामला शुक्रवार का है, जब गंगानगर निवासी अधिवक्ता विनीत भड़ाना अपनी स्कूटी से कचहरी जा रहे थे। कमिश्नरी चौराहे पर एलेक्जेंडर क्लब के सामने होटल मालिक के बेटे तपिश उर्फ कपिश अरोड़ा की कार से उनकी स्कूटी में हल्की सी टक्कर लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर बहुत सामान्य थी, लेकिन इसी बात पर अधिवक्ता विनीत भड़क गए और चिल्लाने लगे। जवाब में तपिश भी अपनी कार से बाहर आ गया और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
देखते ही देखते धक्का-मुक्की हाथापाई में बदल गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद कुछ और अधिवक्ता भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने कारोबारी के बेटे पर हाथ छोड़ दिया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
सड़क से थाने तक मचा हंगामा
\r\n\r\n
सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को सिविल लाइन थाने ले आई। खबर फैलते ही थाने पर दोनों पक्षों के समर्थकों का जमावड़ा लग गया। काफी देर तक पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में तीखी बहस होती रही। मामले को बढ़ता देख वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार बख्शी को बीच-बचाव के लिए थाने आना पड़ा।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
समझौते में 'माफी' का पेंच
\r\n\r\n
काफी मशक्कत के बाद जब दोनों पक्ष समझौते के लिए राजी हुए, तो अधिवक्ता विनीत भड़ाना ने एक नई शर्त रख दी। उन्होंने कहा कि समझौता तभी होगा, जब तपिश वापस कमिश्नरी चौराहे पर जाकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगेगा। पुलिस ने ऐसी किसी भी शर्त और मांग की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस के सख्त रुख के बाद आखिरकार मामला शांत हुआ और दोनों पक्ष थाने से वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन