मेरठ: जिले के किठौर थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने सरेराह एक 14 वर्षीय किशोरी को बेरहमी से पीटा और गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। यह पूरी खौफनाक वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।READ ALSO:-ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! 45 दिन में चालान न भरा तो लाइसेंस होगा रद्द, गाड़ी भी होगी जब्त
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला?
\r\n\r\n
घटना किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गाजियाबाद के लोनी की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी यहां अपनी नानी के घर आई हुई थी। आरोप है कि 3 अक्टूबर को गांव के ही जानू नामक युवक ने छिपकर किशोरी का एक वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया और उसे किसी को दिखा दिया। जब यह बात किशोरी को पता चली तो वह आगबबूला हो गई।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
मोबाइल दिखाने को कहा तो बन गया हैवान
\r\n\r\n
जब आरोपी जानू गांव में कहीं जा रहा था, तब किशोरी ने उसे रास्ते में रोक लिया और अपना मोबाइल दिखाने को कहा ताकि वह वीडियो देख सके। आरोपी ने इससे साफ इनकार कर दिया। किशORI ने जब जोर देकर पूछा कि उसने कौन सा वीडियो बनाया है, तो इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी जानू ने किशोरी के साथ मारपीट शुरू कर दी।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि युवक ने पहले किशोरी को पीटा, फिर उसे जमीन पर गिरा दिया और उसका गला दबाने लगा। जब किशोरी किसी तरह उठी तो उसने खड़े-खड़े भी उसका गला दबाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया, जिससे वह बेहोश होने लगी। किशोरी की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और उसे आरोपी के चंगुल से बचाया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
\r\n\r\n
घटना के बाद पीड़िता के परिजन उसे लेकर तुरंत किठौर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। रविवार को जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जानू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी रोष है और उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन