मेरठ: मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र में एक पुलिस चौकी इंचार्ज का शर्मनाक कृत्य सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में, रोहटा पुलिस चौकी के इंचार्ज अनिल कुमार नशे की हालत में एक मीट की दुकान पर पहुँचे और अपनी मांग पूरी न होने पर दुकानदार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।READ ALSO:-मेरठ: सीसीएसयू में छात्र पर हमले के आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि चौकी इंचार्ज अनिल कुमार एक निजी वाहन में बैठकर चिकन की दुकान पर पहुँचे और दुकानदार से मीट की मांग की। जब दुकानदार ने बताया कि मीट खत्म हो गया है और कल ही मिल पाएगा, तो पुलिसकर्मी भड़क गए। उन्होंने अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए दुकानदार को गाली दी और धमकाया।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
वीडियो में चौकी इंचार्ज को धमकी देते हुए स्पष्ट सुना जा सकता है, "कल काट लेना, परसों तो काट ही नहीं पाओगे।" इसके बाद उन्होंने दुकानदार को अगले दिन डेढ़ किलो चिकन के साथ कलेजी, पोटा और पंजे बनाकर पुलिस चौकी पर भेजने का आदेश दिया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
दुकानदार ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। यह घटना एसएसपी विपिन ताडा की उन हिदायतों के बिल्कुल उलट है, जिसमें उन्होंने सभी अधिकारियों को संयमित और कानूनसम्मत आचरण बनाए रखने का निर्देश दिया था। इस घटना ने पुलिस की छवि को गहरा नुकसान पहुँचाया है और जनता के बीच उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन