मेरठ/सरधना, 22 सितंबर 2025
\r\n\r\nसरधना थाना क्षेत्र का सलावा गांव एक बार फिर तनाव की चपेट में है। पिछले हफ्ते हुए सांप्रदायिक संघर्ष और उसके बाद हुई बुलडोजर कार्रवाई का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि रविवार देर रात विवादित दीवार को फिर से तोड़े जाने से माहौल गरमा गया है। हालांकि, प्रशासन का दावा है कि मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वयं ही दीवार तोड़ी है। एहतियात के तौर पर गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और भारी पुलिस बल तैनात है।READ ALSO:-मेरठ: ट्यूशन जा रही दो छात्राओं से मनचलों ने की बदसलूकी, रास्ता रोककर नाचने को कहा
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्या है ताजा विवाद?
\r\n\r\nगुरुवार को प्रशासन ने नाले की जमीन पर हुए अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था। आरोप है कि शनिवार देर रात मुस्लिम पक्ष के लोगों ने उसी ध्वस्त दीवार का पुनर्निर्माण शुरू कर दिया। इसकी खबर लगते ही रविवार को राजपूत समाज में आक्रोश फैल गया और उन्होंने गांव में पंचायत करने के लिए मुनादी करा दी।
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आए और राजपूत समाज के लोगों से वार्ता कर उन्हें समझाया-बुझाया, जिसके बाद प्रस्तावित पंचायत को स्थगित कर दिया गया। पुलिस ने निर्माण कार्य पर भी रोक लगा दी थी। लेकिन, रविवार देर रात किसी ने उस आधी-अधूरी बनी दीवार को फिर से तोड़ दिया, जिससे सोमवार सुबह गांव में फिर तनाव की स्थिति बन गई।
\r\n\r\n\r\n\r\n
प्रशासन का पक्ष
\r\n\r\nमामले पर सरधना के एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वयं ही उस दीवार को तोड़ दिया है ताकि गांव में शांति बनी रहे और विवाद आगे न बढ़े। उन्होंने कहा कि गांव में फिलहाल शांति है, लेकिन स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
कैसे शुरू हुआ था पूरा विवाद?
\r\n\r\nयह पूरा विवाद बीते मंगलवार (16 सितंबर) की रात को शुरू हुआ था, जब मछली पकड़ने और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर कथित टिप्पणी को लेकर गांव में दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक संघर्ष हो गया था। इसके बाद राजपूत समाज ने आरोप लगाया था कि मुस्लिम पक्ष के लोगों ने सरकारी नाले पर कब्जा कर अवैध निर्माण कर रखा है, जिससे गांव में जलभराव होता है। उनकी मांग पर गुरुवार (18 सितंबर) को प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर समीर और अहसान की डेरी व घर के कुछ हिस्सों को ध्वस्त कर दिया था।
\r\n\r\n\r\n\r\n
फिलहाल, गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस के आला अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.