नियति का इससे क्रूर मज़ाक और क्या हो सकता है कि एक पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए भूखी-प्यासी व्रत रखे और उसी रात उसे पति की मौत की खबर मिले? मेरठ के कीर्तिनगर में रहने वाले चौहान परिवार के लिए करवाचौथ की रात ऐसी ही एक कभी न भरने वाली त्रासदी लेकर आई, जब एक तेज रफ्तार कार ने उनके घर के चिराग, 38 वर्षीय मोहित चौहान को हमेशा के लिए बुझा दिया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
दो तस्वीरें: एक घर में पूजा, दूसरी सड़क पर चीखें
\r\n\r\n
गुरुवार की रात करीब 9 बजे थे। कीर्तिनगर में मोहित की पत्नी याचिका करवाचौथ की पूजा की तैयारी कर रही थीं, पति की लंबी आयु की कामना कर रही थीं। ठीक उसी वक्त, घर से कुछ किलोमीटर दूर लावड़-सोफीपुर मार्ग पर उनके पति मोहित मौत से लड़ रहे थे। एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को इतनी भयंकर टक्कर मारी कि स्कूटी चकनाचूर हो गई और मोहित हवा में उछलकर सिर के बल नीचे गिरे। खून से लथपथ मोहित को देखकर राहगीरों की रूह कांप गई।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
अस्पताल में रात भर चली जंग, सुबह ने दी बुरी खबर
\r\n\r\n
टक्कर मारने वाला कायर ड्राइवर अपनी कार मौके पर ही छोड़कर अंधेरे में गायब हो गया। लोगों ने मोहित को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत बेहद नाजुक थी। उन्हें मेरठ के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर रात भर उनकी जान बचाने के लिए जूझते रहे। परिवार बाहर बैठकर किसी चमत्कार की उम्मीद कर रहा था, लेकिन शुक्रवार की सुबह 4 बजे वह खबर आई, जिसने सबकी दुनिया उजाड़ दी- मोहित अब नहीं रहे।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
सुहाग की सलामती का व्रत, मातम में बदला
\r\n\r\n
जब मोहित की मौत की खबर घर पहुंची, तो मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखे याचिका यह सुनते ही बेसुध हो गईं। जिस घर में त्योहार की खुशी थी, वहां अब चीख-पुकार और मातम था। मोहित, जो मेरठ के वरिष्ठ भाजपा नेता अनंगपाल चौहान के भांजे थे, अपने पीछे एक 7 साल का मासूम बेटा छोड़ गए हैं, जिसे शायद यह भी नहीं पता कि उसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
\r\n\r\n
मोहित चौहान, मेरठ के वरिष्ठ भाजपा नेता अनंगपाल चौहान के भांजे थे। उनकी मौत की खबर से शहर में शोक की लहर है। वह अपने पीछे पत्नी और एक 7 साल का बेटा छोड़ गए हैं। पुलिस ने मौके से कार को जब्त कर लिया है और नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन