मेरठ: मंगलवार रात मेरठ में एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया। नगरायुक्त आवास के ठीक सामने, दिल्ली नंबर की एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर हवा में कई पलटी खाते हुए पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक महिला भी शामिल है और दो की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है।READ ALSO:-रैपिड रेल ने 'निगली' मेरठ की सड़कें! दिल्ली-रुड़की रोड पर रेंग रही जिंदगी, अब जनता तय करेगी भविष्य का 'ब्लूप्रिंट'
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
जन्मदिन की खुशियां बदलीं मातम में
\r\n\r\n
बताया जा रहा है कि यह हादसा देर रात तब हुआ जब एक दिल्ली नंबर की कार एसएसपी आवास की तरफ से कमिश्नरी चौराहे की ओर तेज रफ्तार में बढ़ रही थी। नगरायुक्त आवास वाले मोड़ पर अचानक चालक का स्टेयरिंग से नियंत्रण खो गया और कार सामने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान मोदीपुरम निवासी शुभांकर और उनकी पत्नी अनुराधा के रूप में हुई है। जानकारी मिली है कि शुभांकर का जन्मदिन था और वे डिनर के लिए निकले थे। हादसे के बाद जुटी भीड़ ने किसी तरह कार में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला। चालक के अलावा शुभांकर और अनुराधा बेसुध पड़े थे। सिविल लाइन एसएचओ सौरभ शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद कार हवा में उछलकर कई कलाबाजियां खा गई।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
यह मोड़ बन रहा है हादसों का गढ़
\r\n\r\n
यह हादसा जिस मोड़ पर हुआ है, वह कई दिनों से हादसों का गढ़ बना हुआ है। यह बहुत ही सकरा मोड़ है और किनारे पर गहरे गड्ढे हैं, जो दूर से या रात के समय दिखाई नहीं देते। रफ्तार में इन गड्ढों से बचना चालक के लिए लगभग असंभव हो जाता है। आशंका है कि इस बार भी चालक इन्हीं गड्ढों के कारण नियंत्रण खो बैठा होगा। चूंकि रात का समय था, इसलिए इस हादसे का शिकार सिर्फ कार सवार लोग हुए, वरना यह भीड़भाड़ वाला इलाका दिन के समय और भी बड़े हादसे का गवाह बन सकता था।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
वीआईपी इलाका, तुरंत हरकत में आई पुलिस
\r\n\r\n
हादसा मेरठ के एक अति वीआईपी इलाके में हुआ, जहाँ डीएम, एसएसपी, नगरायुक्त और मंडलायुक्त के आवास और कार्यालय आसपास ही हैं। इसलिए सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। रात में ही क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त कार को मौके से हटवाकर थाने भिजवा दिया गया। फिलहाल घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है और वे अपना नाम-पता बताने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस उनके परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन