मेरठ के नौचंदी मैदान में अशोक स्तंभ टूटने से हड़कंप। हिंदू संगठनों ने असामाजिक तत्वों पर जताया शक। SP सिटी ने CCTV फुटेज से खुलासा किया कि स्तंभ रात 3 बजे एक वाहन की टक्कर से टूटा है।
Published at : 02 Nov 2025, 03:10 PM
Updated at : 11 Sep 2026, 06:08 PM
विज्ञापन
विज्ञापन
meerut ashoka pillar broken in nauchandi ground-cctv reveals vehicle collision sp city statement
'असामाजिक तत्वों' पर भड़का गुस्सा सुबह-सुबह स्तंभ को टूटी हालत में देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इसे 'देश का अपमान' मानते हुए मौके पर हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलते ही हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। उन्होंने इसे 'असामाजिक तत्वों' की करतूत बताते हुए सख्त नाराजगी जताई और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। स्तंभ टूटने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे तनाव और बढ़ गया।
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
पुलिस ने CCTV से किया पर्दाफाश मामले की गंभीरता को देखते हुए नौचंदी थाने की पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। बढ़ते हंगामे के बीच पुलिस ने सबसे पहले नगर निगम की मदद से टूटे हुए स्तंभ के मलबे को हटवाया। इसके साथ ही, पुलिस ने तत्काल इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की।
\r\n\r\n
\r\n
थाना नौचंदी क्षेत्र अंतर्गत नौचंदी ग्राउंड में अज्ञात वाहन द्वारा वाहन को बैक करते समय टक्कर लगने से अशोक की लॉट गिरने की घटना पर अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर मेरठ की बाइट। #UPPolice@Uppolice@adgzonemeerut@digrangemeerutpic.twitter.com/Y86RAVPxUz
कुछ ही घंटों की जांच के बाद मामले का पूरा सच सामने आ गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने एक वीडियो बयान जारी कर 'रात के राज' से पर्दा उठा दिया।
\r\n\r\n
\r\n\r\n
SP सिटी ने बताया 'टक्कर' का सच एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया, "सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला है कि यह किसी असामाजिक तत्व की करतूत नहीं है। फुटेज के अनुसार, रात करीब 3 बजे एक वाहन (गाड़ी) को बैक किया जा रहा था, इसी दौरान वाहन चालक की लापरवाही से गाड़ी स्तंभ से टकरा गई।"
\r\n\r\n
\r\n\r\n
उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोर की थी कि स्तंभ टूटकर गिर गया। मौके से गाड़ी के टूटे शीशे भी बरामद हुए हैं।
\r\n\r\n
\r\n\r\n
अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज एसपी सिटी ने स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी भी तरह की अफवाह फैलाने की जरूरत नहीं है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन के नंबर को ट्रैक कर रही है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
\r\n\r\n
\r\n\r\n
उधर, हिंदू संगठनों की मांग पर नगर निगम की टीम ने दोपहर में मौके पर पहुंचकर नए स्तंभ के निर्माण के लिए नपाई का काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Khabreelal को Support करें
अपनी इच्छा के अनुसार सहयोग करें और हमें निष्पक्ष, स्थानीय एवं जनहित की खबरें लगातार आप तक पहुंचाने में मदद करें।
Sabse pehle comment karne wale banein.