मेरठ: छोटी सी बात पर शुरू हुई कहासुनी एक इंसान की जान ले लेगी, यह किसी ने सोचा भी नहीं था। मेरठ के सरुरपुर थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने दूसरी दुकान से सामान खरीदने पर हुए विवाद में एक राजमिस्त्री की ईंट से सिर कुचल-कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की यह पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसे देखकर किसी भी संवेदनशील इंसान का कलेजा कांप उठेगा।READ ALSO:-मौत का सौदागर: बेटा ही निकला खानदान का कातिल! ₹40 करोड़ के लिए पहले मां, फिर पिता को उतारा मौत के घाट, पत्नी की मौत भी शक के घेरे में
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
विवाद की शुरुआत एक दुकान से हुई
\r\n\r\n
यह खूनी खेल रविवार रात भूनी गांव में शुरू हुआ। मृतक पवन उर्फ मोनू (35) के भाई अमित ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई के साथ व्रत का सामान खरीदने के लिए गांव की एक दुकान पर गया था। जब वे सामान लेकर घर लौट रहे थे, तो रास्ते में एक अन्य दुकानदार विकास ने उन्हें रोक लिया और इस बात पर झगड़ने लगा कि उन्होंने उसकी दुकान से सामान क्यों नहीं खरीदा। आरोप है कि इसी दौरान विकास ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उनके साथ गाली-गलौज की।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
घर आकर दी गई थी जान से मारने की धमकी
\r\n\r\n
जब दोनों भाइयों ने इसका विरोध किया, तो वहां गांव का ही मोतीलाल त्यागी उर्फ सोनू त्यागी आ गया। उसने बीच-बचाव करने के बजाय उल्टा दोनों भाइयों को धमकाते हुए कहा, "घर चलो, आज तुम्हें वहीं सबक सिखाऊंगा।" इस धमकी के बाद दोनों भाई डरकर अपने घर आ गए।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
रात में किया गया 'मौत का तांडव'
\r\n\r\n
घर आने के बाद पवन बाहर चबूतरे पर बैठा था, तभी मोतीलाल त्यागी वहां पहुंचा और उसने अपनी धमकी को हकीकत में बदल दिया। उसने पास पड़ी ईंट उठाई और सोते हुए या बेसुध पड़े पवन के सिर पर एक के बाद एक कई वार किए। CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी लगभग 15 सेकेंड तक लगातार उसके सिर पर ईंट मारता रहा और उसे मौत के घाट उतारने के बाद मौके से फरार हो गया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
CCTV फुटेज से पकड़ा गया हत्यारा
\r\n\r\n
देर रात करीब 2 बजे जब पुलिस को सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल CCTV फुटेज को कब्जे में लिया, जिससे हत्यारे की पहचान मोतीलाल त्यागी के रूप में हुई। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हत्या के कुछ घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन