शकील अहमद ब्यूरो चीफ बिजनौरI बिजनौर के धामपुर इलाके में भाई-भाई के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बड़े भाई ने ही अपने दिव्यांग छोटे भाई की कंबल से गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। सबसे दुखद पहलू यह है कि इस खौफनाक सच का खुलासा तब हुआ जब उनकी मां ने सुबह अपने छोटे बेटे का कमरा खोला और उसे मृत पाया।READ ALSO:-UP की सबसे महंगी सड़क: 1 किलोमीटर बनेगा 80 करोड़ में, गंगा और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा यह 'आर्थिक रॉकेट'
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
मामला मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा का है, जहां 27 वर्षीय मोनू कुमार सैनी अपने परिवार के साथ रहता था। मोनू एक पैर से पोलियो ग्रस्त था और एक कपड़े की दुकान पर काम करके अपना जीवनयापन करता था। शनिवार की सुबह जब काफी देर तक मोनू अपने कमरे से बाहर नहीं आया, तो उसकी मां उसे देखने गई। कमरे का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई; मोनू बिस्तर पर बेसुध पड़ा था और उसकी सांसें थम चुकी थीं।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
परिवार की सूचना पर धामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहली नजर में मौत का कारण स्पष्ट नहीं था, लेकिन पुलिस की जांच की सुई घर के सदस्यों पर ही घूम रही थी। जब पुलिस ने मोनू के बड़े भाई रवि से कड़ाई से पूछताछ की, तो वह टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
मृतक के चाचा छोटे लाल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रवि के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (1) बी के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया कंबल भी बरामद कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है और पुलिस इस जघन्य हत्याकांड के पीछे के मकसद का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें