मेरठ/मोदीपुरम: नौकरी की तलाश में जुटी एक महिला के साथ भरोसे का कत्ल करते हुए उसे अपनी हवस का शिकार बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शामली की रहने वाली एक महिला को नौकरी का झांसा देकर मेरठ के एक फार्म हाउस में बुलाया गया, जहाँ एक ठेकेदार ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दरिंदे के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।READ ALSO:-Instagram पर 'वीडियो वॉर', पाकिस्तान से आई चांदपुर में बम रखने की धमकी! ATS-IB की एंट्री से हड़कंप
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला?
\r\n\r\nपल्लवपुरम इंस्पेक्टर रमेश चंद्र शर्मा के अनुसार, आरोपी की पहचान कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पावली खास गांव निवासी टीटू सैनी के रूप में हुई है, जो मकान निर्माण का ठेकेदारी करता है। कुछ महीने पहले, टीटू किसी काम से शामली गया था, जहाँ उसकी मुलाकात पीड़िता से हुई। दोनों ने एक-दूसरे को अपने मोबाइल नंबर दिए और फिर बातों का सिलसिला शुरू हो गया।
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
आरोप है कि टीटू ने महिला को अच्छी नौकरी लगवाने का झांसा दिया और इसी बहाने उसे कई बार मेरठ बुलाया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
फार्म हाउस में दुष्कर्म, विवाद के बाद खुली पोल
\r\n\r\nरविवार, 12 अक्टूबर, 2025 को भी ठेकेदार टीटू ने महिला को नौकरी की बात करने के लिए मेरठ बुलाया। वह उसे अपने साथ दुल्हैड़ा चौकी के सामने, पावली खास जाने वाले रास्ते पर रेलवे लाइन के पास स्थित एक फार्म हाउस में ले गया। आरोप है कि वहां उसने नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर महिला ने तुरंत डायल-112 पर कॉल कर अपने साथ हुए दुष्कर्म की सूचना पुलिस को दे दी।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पुलिस का त्वरित एक्शन, आरोपी गिरफ्तार
\r\n\r\nदुष्कर्म की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़िता से घटना की जानकारी ली और उसकी तहरीर के आधार पर आरोपी ठेकेदार टीटू सैनी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टीटू को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को कुछ स्थानीय लोगों ने यह भी जानकारी दी है कि पीड़िता को पहले भी कई बार कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम और दौराला क्षेत्र में देखा गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें
Join ›
Sabse pehle comment karne wale banein.