बिजनौर।
\r\n\r\nसोशल मीडिया पर चंद लाइक्स और फॉलोअर्स पाने का जुनून कभी-कभी कितना भारी पड़ सकता है, इसका ताजा उदाहरण बिजनौर में देखने को मिला है। यहां एक युवक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर से छेड़छाड़ कर उसे आपत्तिजनक बनाकर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट कर दिया। उसे लगा कि यह 'क्रिएटिविटी' उसे मशहूर कर देगी, लेकिन उसकी यह 'डिजिटल हिमाकत' उसे सीधे सलाखों के पीछे ले गई।READ ALSO:-जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेत्री की मामी का ICU में मिला शव, पति बोला- 'तबीयत खराब है' और अस्पताल से हो गया फरार
\r\n\r\n\r\n\r\n
Instagram पर 'गुनाह', साइबर सेल की पड़ी नजर
\r\n\r\nयह पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के पेदा गांव का है। यहां रहने वाले शारिक पुत्र फुरकान ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक तस्वीर को बेहद आपत्तिजनक तरीके से एडिट करके पोस्ट किया। शारिक को शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि इंटरनेट की दुनिया में कुछ भी छिपा नहीं रहता। उसकी यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और बिजनौर पुलिस की साइबर निगरानी टीम की नजरों में आ गई।
\r\n\r\n\r\n\r\n
रात भर में कसा शिकंजा, सुबह पहुंचा हवालात
\r\n\r\nमामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना कोई देरी किए स्वतः संज्ञान लिया। शहर कोतवाली में तत्काल आरोपी शारिक के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस की एक विशेष टीम आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई। रात भर चले ऑपरेशन के बाद पुलिस ने रविवार को शारिक को उसके गांव से ही धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से वह मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है, जिसे इस 'डिजिटल गुनाह' के लिए इस्तेमाल किया गया था।
\r\n\r\n\r\n\r\n
अधिकारी ने दी सख्त चेतावनी
\r\n\r\nइस मामले पर जानकारी देते हुए सीओ सिटी/आईपीएस गौतम राय ने बताया, "एक युवक द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी की छवि को धूमिल करने के इरादे से आपत्तिजनक फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। आरोपी शारिक के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।"
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति, विशेषकर सम्मानित पदों पर बैठे व्यक्तियों के खिलाफ इस तरह की आपत्तिजनक या भ्रामक सामग्री पोस्ट करना एक गंभीर अपराध है। पुलिस की साइबर सेल ऐसे मामलों पर कड़ी नजर रख रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Sabse pehle comment karne wale banein.