बिजनौर (शकील अहमद ब्यूरो चीफ बिजनौर)
\r\n\r\nबिजनौर, उत्तर प्रदेश। जनपद बिजनौर के थाना हल्दौर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ मामूली विवाद के बाद 5 लोगों ने तीन चचेरे भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। लोहे के पाइप और डंडों से किए गए इस बर्बर हमले में अभिषेक नाम के एक युवक की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका भाई हिमांशु गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।READ ALSO:- तार चोर गिरोह का पर्दाफाश: बिजनौर पुलिस ने वांछित अपराधी को दबोचा, कैश और कटा हुआ तार बरामद
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला?
\r\nयह घटना थाना हल्दौर क्षेत्र के ग्राम बाजीदपुर की है। शिकायतकर्ता शिवम कुमार पुत्र रणधीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दिनांक 09.10.2025 को वह अपने चचेरे भाइयों अभिषेक पुत्र सुखवीर सिंह और हिमांशु पुत्र गंभीर सिंह के साथ था। तभी खतापुर उर्फ अतापुर गाँव के रहने वाले विक्की, मोनू, उनके पिता ध्यान सिंह और दो अज्ञात व्यक्तियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर हमला बोल दिया।
\r\n\r\n\r\nयह घटना थाना हल्दौर क्षेत्र के ग्राम बाजीदपुर की है। शिकायतकर्ता शिवम कुमार पुत्र रणधीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दिनांक 09.10.2025 को वह अपने चचेरे भाइयों अभिषेक पुत्र सुखवीर सिंह और हिमांशु पुत्र गंभीर सिंह के साथ था। तभी खतापुर उर्फ अतापुर गाँव के रहने वाले विक्की, मोनू, उनके पिता ध्यान सिंह और दो अज्ञात व्यक्तियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर हमला बोल दिया।
\r\n\r\n
हमलावरों ने लोहे के पाइप और डंडों से तीनों भाइयों को बेरहमी से पीटा, जिससे अभिषेक और हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान अभिषेक ने दम तोड़ दिया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे में दो हत्यारोपी भाई गिरफ्तार
\r\nघटना की सूचना मिलते ही और शिवम कुमार की तहरीर के आधार पर थाना हल्दौर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले में मु.अ.सं. 237/2025 पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगीन धाराओं के तहत पिता-पुत्रों समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
\r\n\r\n\r\nघटना की सूचना मिलते ही और शिवम कुमार की तहरीर के आधार पर थाना हल्दौर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले में मु.अ.सं. 237/2025 पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगीन धाराओं के तहत पिता-पुत्रों समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना देर किए दबिश दी और 24 घंटे के भीतर हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी सगे भाइयों, विक्रान्त उर्फ विक्की और प्रशान्त उर्फ मोनू, को गिरफ्तार कर लिया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
आला-ए-कत्ल बरामद, बाकी आरोपियों की तलाश जारी
\r\nपुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं।
\r\n\r\n\r\nपुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं।
- \r\n
- आरोपी विक्रान्त उर्फ विक्की की निशानदेही पर एक लोहे का चौकोर पाइप बरामद हुआ है। \r\n
- आरोपी प्रशान्त उर्फ मोनू की निशानदेही पर एक लकड़ी का डंडा/ कड़ी नुमा टुकड़ा बरामद किया गया है। \r\n
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
Sabse pehle comment karne wale banein.