गुजरात की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल (Cabinet Reshuffle) होने जा रहा है, जिसके चलते उन्हें छोड़कर सभी 16 मंत्रियों ने आज, गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सभी 16 मंत्रियों ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप दिया है। यह कदम राज्य में अगले साल होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों और 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) की व्यापक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
Background: राष्ट्रीय नेतृत्व की हरी झंडी
\r\n\r\nगुजरात में लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही थीं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हाल ही में दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात की थी, जिसके बाद यह फेरबदल लगभग तय हो गया था।
\r\n\r\n
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
इस्तीफे का कारण: मंत्रियों का यह सामूहिक इस्तीफा किसी विवाद के कारण नहीं, बल्कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर किया गया है। यह एक औपचारिक प्रक्रिया है, जिससे मुख्यमंत्री को नए सिरे से अपनी टीम बनाने की छूट मिल सके।
\r\n\r\nशपथ ग्रहण की तैयारी: सूत्रों के अनुसार, नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह कल यानी शुक्रवार (17 अक्टूबर 2025) को दोपहर 12:39 बजे होने की संभावना है।
Sabse pehle comment karne wale banein.