बरेली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर शुक्रवार तड़के फायरिंग होने से पूरे शहर में दहशत फैल गई। यह कोई सामान्य आपराधिक घटना नहीं थी, बल्कि एक गैंगस्टर गैंग ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इसे 'धर्म के अपमान' का बदला बताया है। गैंग ने इस हमले को सिर्फ एक ट्रेलर कहा है और फिल्मी दुनिया से जुड़े सभी लोगों को खुली धमकी दी है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
रात के अंधेरे में चली गोली, परिवार दहशत में
\r\n\r\n
यह घटना सुबह करीब 3 बजे की है, जब दो बाइक सवार बदमाशों ने सिविल लाइंस स्थित दिशा पाटनी के घर के बाहर ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग की। इस दौरान दिशा मुंबई में थीं, लेकिन उनके पिता (रिटायर्ड डीएसपी जगदीश पाटनी), मां पद्मा पाटनी और बहन खुशबू पाटनी घर में ही मौजूद थीं। गोली चलने की आवाज सुनकर पूरा परिवार दहशत में आ गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को मौके से दो खाली कारतूस मिले हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि परिवार की सुरक्षा के लिए घर पर फोर्स तैनात कर दी गई है और आरोपियों की तलाश में 5 टीमों को लगाया गया है।
\r\n\r\n

 CCTV में फायरिंग करने वाले बदमाश कैद हुए हैं। पुलिस इनकी तलाश में लगी है।

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
फेसबुक पोस्ट से खुला राज: 'धर्म का अपमान' बनी वजह
\r\n\r\n
इस घटना के कुछ ही घंटों बाद, गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के गैंग ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर इस हमले की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में कहा गया कि फायरिंग एक्ट्रेस की बहन खुशबू पाटनी के एक पुराने बयान के कारण की गई है। इस बयान में खुशबू ने संत प्रेमानंद महाराज और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज पर टिप्पणी की थी।
\r\n\r\n

 पुलिस घर के बाहर से 2 खोखे बरामद हुए हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
पोस्ट में गैंग ने धमकी देते हुए लिखा, "ये तो बस ट्रेलर था, अगली बार अगर इसने या किसी ने हमारे धर्म के प्रति कुछ भी अभद्रता दिखाई, तो उनके घर में से किसी को जिंदा नहीं छोडेंगे।" यह धमकी सिर्फ पाटनी परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बताई गई है।
\r\n\r\n

 रोहित गोदारा गोल्डी बरार नाम के फेसबुक पेज से धमकी भरी पोस्ट लिखी गई है।

\r\n\r\n
क्या था खुशबू पाटनी का वो बयान?
\r\n\r\n
फायरिंग की जड़ में खुशबू पाटनी का 30 जुलाई को जारी किया गया एक वीडियो है। इस वीडियो में खुशबू ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य द्वारा लिव-इन-रिलेशनशिप पर दिए गए बयान की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था, "ऐसे लोगों का तो मैं मुंह तोड़ दूंगी। जिस इंसान की सोच इतनी घटिया हो, उसे मंच मिलना ही नहीं चाहिए।" उन्होंने यह भी कहा था कि "समाज के सारे नामर्द इसे फॉलो कर रहे हैं।"
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पड़ोसियों और पुलिस: निंदा और कार्रवाई की तैयारी
\r\n\r\n
इस कायराना हरकत से दिशा पाटनी के पड़ोसी भी बेहद नाराज हैं। उन्होंने फायरिंग की निंदा करते हुए कहा कि किसी के शब्दों का जवाब हिंसा से देना बिल्कुल गलत है। वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध बाइक सवार नजर आए हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें